CHIEF MINISTERS

मुख्यमंत्री जी से कैसे मिले, सीएम से मिलना है ?

मुख्यमंत्री से कैसे मिलें, सीएम से कैसे मिले, सीएम से कांटेक्ट करना है, CM Contact Number, Chief Minister Contact Details जानने को मिलेगा।

अगर आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें। अगर आप अपनी किसी समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पा रहे हैं, आप सरकार से संपर्क करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ जायेगा की कैसे किसी सीएम से संपर्क किया जा सकता है, कैसे हम अपने राज्य के मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं और उनको अपनी बात बता सकते हैं, मै हु अभिनव और इस आर्टिकल में मै आपको बताने वाला हु की हम अपने मुख्यमंत्री से कैसे मिलकर अपनी समस्याओ के बारे में उनको अवगत करा सकते हैं। आर्टिकल में दिए गए मेथड बिलकुल प्रामाणिक है और आर्टिकल खत्म होने के बाद आपको बिलकुल भी निराशा हाथ नहीं लगने वाली, तो चलिए बिना देरी के शुरू करते हैं।

Contents

मुख्यमंत्री जी से कैसे मिले ?

सबसे पहले आपको विभाग से संपर्क करना होगा, जैसे अगर आपका मुद्दा बैंकिंग से रिलेटेड है तो आपको बैंकिंग विभाग से संपर्क करना होगा, या फिर अगर आपकी शिकायत पुलिस विभाग से है तो आपको पहली पुलिस विभाग से शिकायत करनी होगी, यह प्राथमिक स्टेप है, जिसे आपको सबसे पहले करना चाहिए, अगर अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहे है, तो आपको आला अधिकारियो से इस बात की शिकायत करनी चाहिए। जैसे अगर आपकी समस्या पुलिस से है या पुलिस आपके अनुसार दोषियों पर कारवाही नहीं कर रही तो आप इसकी शिकायत राज्य के बड़े पुलिस अधिकारियो से कर सकते हैं।

सीएम से अपॉइंटमेंट लें

अगर आपको बैंक मैनेजर से भी मिलना होगा तो आपको अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है तो फिर ये तो मुख्यम्नत्री से मिलने की बात है, यहाँ सबसे पहला स्टेप है आपको मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा। अब आपको सवाल होगा की क्या मुख्यम्नत्री एक आम नागरिक को समय देंगे, तो दोस्तों इसके लिए आपको अपने लोकल सांसद या विद्याक की सहयाता लेनी होगी।अगर आपकी समस्या गंभीर है तो इसमें सबसे पहले MLA ही आपकी हेल्प कर सकता है। वो आपकी शिकायत या मुद्दे राज्य के विधानसभा में उठा सकता है। अगर आपका मुद्दा ज्यादा लोगो से जुड़ा है तो अपॉइंटमेंट मिलने के चांस ज्यादा होते हैं।

ऑनलाइन शिकायत करें

अगर आप सीएम से मिलने में नाकाम रहते हैं तो आपको ऑनलाइन शिकायत करनी चाहिए, जैसे अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो उप सरकार की वेबसाइट पर सीएम से शिकायत करनी की पूरी विधि लिखी हुई है, वैसे ही अन्य राज्यों का भी है। अन्य राज्यों में भी ऐसे ही नियम लागू होते हैं। वहां पर आपको हेल्पलाइन नंबर भी मिलेगा, अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं तो हाल ही में वहां की योगी सरकार ने एक नंबर 1076 जारी किया है, आप इस नंबर पर कॉल करके कोई भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आंदोलन करें

अगर आपको लगता है सरकार आपकी बातो पर ध्यान नहीं दे रही है, या सरकार आपको नज़र अंदाज़ कर रही है तो आप इसके लिए आंदोलन कर सकते हैं। यह एक अंतिम रास्ता है जिसका उपयोग सभी लोकतान्त्रिक देशो में होता है। अधिक से अधिक लोगो को अपने आंदोलन में जोड़ें, और शांतिपूर्ण तरीके से धरना दें। मीडिया को भी बताने की कोशिश करें। क्युकी जब तक मीडिया आपके साथ नहीं होगी, तब तक आपका मामला उच्च अधिकारियो तक नहीं पहुंचेगा। इसीलिए किसी भी आंदोलन में मीडिया की भूमिका अहम् है। इसीलिए लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ बताया गया है।

कोर्ट में जाए

अगर प्रशासन आपकी सहायता करने में असफल है तो अंतिम रास्ता कोर्ट होता है, जहाँ आप अपने हक़ के लिए लड़ सकते हैं। भारत में आम इंसान पुलिस और कोर्ट से दूर रहना चाहता है, क्युकी इन दोनों ने अब तक आम आदमी को केवल निराश ही करने का काम किया है। इन दोनों संस्थान ने अच्छे काम भी बहुत किये हैं लेकिन अब भी आम आदमी इन पर ज्यादा विस्वास जताना नहीं चाहता। ये सब बाते कहकर मै आपको निराश नहीं करना चाहता, यह एक सच्चाई है जिसे मुझे आपको बताना पड़ा।

इंटरनेट की सहायता भी लें

अभी के इस डिजिटल युग में इंटरनेट सभी चीज़ो से आगे हैं, इसने टीवी और सन्देश के पुराने तरीको को बदल के रख दिया है। आधुनकि जमाने में इसके दुरूपयोग की बात छुपी नहीं है, लेकिन मेरे हिसाब से ये आम आदमी का वो हथियार है जिसका उपयोग करके आप सरकार को आईना दिखा सकते हैं, अधिकारियो को मज़े भी चखा सकते हैं। अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है तो आपको इंटरनेट का उपयोग जरूर करना चाहिए, जिससे हर आम आदमी को पता चलता है की किस तरह एक आदमी को इन्साफ नहीं मिल रहा है।

भारत सरकार से मदद मांगे

अगर आपको लग रहा है की राज्य के मुख्यमंत्री आपकी सहायता नहीं कर रहे हैं, तो आप भारत सरकार के प्रधानमन्त्री से भी मदद मांग सकते हैं। भारत का प्रधानमन्त्री एक राष्ट्र का मुख्या होता है, जिससे आपको मदद की उम्मीद जरूर रखनी चाहिए। इस वेबसाइट पर जल्दी ही हम एक नया आर्टिकल लिखने वाले हैं जिसमे आपको प्रधानमन्त्री से कैसे मिलें वाला पोस्ट पढ़ने को मिलेगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जरूर आपको और जानकारी मिलेगी।

अंत में – तो दोस्तों मुझे लगता है की इस आर्टिकल में मैंने आपकी थोड़ी बहुत भी तो की ही होगी, अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ अच्छा लगा और जानकारी सही लगी, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, इससे सभी लोगो को इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। अगर आपको और कुछ मदद चाहिए तो निचे कमेंट बॉक्स में अपनी परेशानी जरू बताएं, हो सकता है हम इस मामले में आपकी कुछ सहायता कर पाएं। आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं, मेरा पता वेबसाइट के अबाउट पेज पर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – नरेंद्र मोदी का WhatsApp पता

This post was last modified on May 30, 2020 11:43 am