KYA KAISE

स्मार्ट कैसे बने – Smart Boy Kaise Bane (2022)

मुझसे अक्सर नए लड़के आकर एक सवाल जो सबसे अधिक पूछते हैं, की भैया मै स्मार्ट कैसे दिखू, जिससे कोई भी लड़की मुझसे Impress हो जाए, या फिर मै अपनी पर्सनालिटी को Improve करने के लिए क्या करू, ऐसे मै हमने अपने इस लेख मै वे सब टिप्स जो आपके लिए काम कर सकते हो, वो यहाँ दिया है, अगर आप खुद को एक स्मार्ट लड़का बनाना चाहते हैं, या फिर अगर आप एक लड़की भी है, और खुद को एक स्मार्ट पर्सनालिटी देना चाहते हैं, तो ये सब टिप्स आपको यहाँ मिलने वाला है।

Contents

Smart Boy Kaise Bane

एक सवाल जो आज के बच्चे मुझसे पूछते हैं, की स्मार्ट कैसे बन सकते हैं, या फिर स्मार्ट लोग कैसे होते हैं, उनमे क्या आदते होती है, जो हमे भी अपने अंदर लानी होगी। यह सरे सवाल आम है, और काफी लोग पूछते हैं, आज के इस आर्टिकल में, हम आपको दस बेहतरीन टिप्स देने वाले हैं, और अगर अआपने इन सभी टिप्स को ईमानदारी से फॉलो कर लिया, तो आप एक स्मार्ट व्यक्ति बन सकते हैं। स्मार्ट बनना या फिर स्मार्ट बॉय कैसे बने जैसे सवाल करना तो आसान है, लेकिन इसको अम्ल करना मुश्किल होता है। अगर स्मार्ट बनना आसान होता तो आज के जमाने में सब स्मार्ट ही होते। लेकिन ऐसा नहीं है। आईये एक एक करके सभी टिप्स और ट्रिक्स पर नज़र डालते हैं।

मेरा नाम अभिनव है, और इस लेख में हम आपको स्मार्ट बनने से जुडी सारी जानकारी देने वाले हैं। तो क्या आप तैयार है, अगर नहीं तो फिर देर किस बात की। चलिए शुरू करे।

कपड़ो का चुनाव

अगर आप किसी व्यक्ति को पहली बार देखेंगे, तो सबसे पहली चीज़ है, आपकी नज़र उसके कपडे पर जायेगी, आप कपडे पहनने के अंदाज़ से ही व्यक्ति की पर्सनालिटी का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इसीलिए स्मार्ट बनने के लिए सबसे पहली जरुरत है, अच्छे कपड़ो का चुनाव, जिससे जब भी आप किसी पब्लिक प्लेस में हो, और जो लोग आपको ना भी जानते हो, वो आपको देखे, तो उसे लगे, की यह व्यक्ति एक बेहतरीन पर्सनालिटी वाला इंसान है। लेकिन सवाल ये है, की एक अच्छे कपडे का चुनाव कैसे करे, तो दोस्तों मै कोई फैशन डिज़ाइनर नहीं है, लेकिन फिर भी मै आपको एक अच्छा दिखने के लिए किस तरह के कपडे पहनने चाहिए, इतना जरूर बता सकता हूँ।

फिट कपडे पहने – कपडे चुनते समय यह ध्यान रखिये, की वो आपको फिट हो रहे हैं, ज्यादा ढीला या फिर ज्यादा चुस्त कपडे पहनने से परहेज़ करे, फिट कपडे पहनना पर्सनालिटी को सबसे अधिक बढ़ाता है।

कपड़ो में नयापन होना जरुरी है – दोस्तों आजकल कई नए डिज़ाइन के कपडे आते हैं, जो आपके लुक में बदलाव ला सकते हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यूट्यूब पर ट्रेंडी कपड़ो की वीडियो देख सकते हैं, या फिर आप फैशन ब्लॉग से भी टिप्स ले सकते हैं।

आकर्षक दिखिए

अगर आप अपने आप को स्मार्ट दिखाना चाहते हैं, तो फिर अगला जरुरी काम है, अपने शरीर और लुक पर काम करना, यानी हैंडसम दिखना। कुछ लोग हैंडसम होने का मतलब गोरा होना समझ लेते हैं, ऐसा नहीं है, बल्कि अगर आप गोरे नहीं भी है, तो भी आप हैंडसम दिख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रंग को बदलने की जरुरत नहीं है। और ना ही आपको यह कोशिश करनी चाहिए। अगले आर्टिकल में मै आपको हैंडसम होने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना इसपर भी बताऊंगा, लेकिन यहाँ शार्ट में जान लेते हैं, की अपने शरीर पर काम कैसे करे।

जिम ज्वाइन करिये – अगर आप थोड़े मोटे हैं, या थोड़े पतले है, तो आपको जिम की जरुरत होगी, जिससे आप अपने शरीर को मज़बूत और आकर्षक बना सके, जिम आजकल सभी लोग ज्वाइन करते हैं, अगर आप किसी ऐसे जगह रहते हैं, जहाँ जिम की सुविधा नहीं है, तो फिर आप योग भी कर सकते हैं। इसके लिए यूट्यूब पर आपको कई वीडियोस मिल जायेंगे।

अच्छा खाना खाये – अगर आप अपने बॉडी पर काम कर रहे हैं, तो यह भाग सबसे महत्वपूर्ण है, इसमें आपको न्यूट्रिशन और विटामिन खाद पदार्थो की आवयश्कता होगी। खराब खाना जो आपको बीमार बना रहा है, या फिर जहाँ तहाँ से खाने की आदत भी बदलने की जरूरत है। क्या खाना चाहिए, और खाने को कैसे खाना चाहिए, इसके लिए किसी स्पेसलिस्ट से राय लीजिये, आप यूट्यूब पर कई हेल्थ ब्लॉग को भी फॉलो कर सकते हैं।

बॉडी को क्लीन रखिये – केवल जिम करने और पौष्टिक आहार खाने भर से ही आपका शरीर आकर्षक नहीं होगा, बल्कि आपको अपने शरीर के इंटरनल और एक्सटर्नल क्लीनिंग पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए आप अपने आँखों और कान को हमेशा साफ़ करे। शरीर के प्राइवेट पार्ट को भी साफ़ सुथरा रखिये। चेहरे को हमेशा साफ़ सुथरा रखिये। बालो पर भी ध्यान देना जरुरी है, नहीं तो आजकल काफी लोगो के बाल झड़ने की समस्या भी आम हो गयी है, ऐसे में समय समय पर बालो को शैम्पू कीजिये। आकर्षक दिखने के लिए एक अच्छा हेयर स्टाइल भी जरुरी है।

बात करने का तरीका

अगर आप स्मार्ट दिखना चाहते हैं, तो आपको स्मार्ट होना भी पड़ेगा, और स्मार्ट होने के लिए आपके बात करने का तरिका सबसे महत्वपूर्ण है। आप कैसे बात करते है, यह लोगो के अंदर आपकी छवि बनाता है। जैसा की आप जानते हैं, की हम लोगो की उसके बात करने के अंदाज़ से ही पहचान लेते हैं, ऐसे में बात करने का तरिका सुधारना सबसे जरुरी है। जब मै सुधारने की बात करता हूँ, तो इसका मतलब ये नहीं, की आप फेक एक्सेंट में बात करे, या बनावटी एक्सेंट बनाये। आपको जो भी बोलना अपने नेचुरल वौइस् में ही बोलिये।

भाषा की जानकारी

अपनी मातृभाषा के अलावा भी कोई भाषा सीखिए, जैसे अगर आप हिंदी जानते हैं, तो इंग्लिश भी सीखिए, यह आपकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देगा। अगर आप कोई दो भाषा जानते हैं, तो तीसरी सीखिए। ज्यादा भाषा सीखने से आपको अधिक लोगो तक पहुंच पाएंगे, और समाज के विभिन्न पहलुओ की जान सकेंगे। वैसे मै आपको बता दूँ, हमारी वेबसाइट पर इंग्लिश बोलना कैसे सीखे, इसपर पहले से ही एक लेख है, अगर आपको इंग्लिश नहीं आती, या अगर आप इंग्लिश में कमज़ोर है, तो हमारी दिए गए टिप्स जरूर फोलोव करिये।

इस आर्टिकल को आप यहाँ से पढ़ सकते हैं

समय की वैल्यू

स्मार्ट लोगो की एक खूबी होती है, की वो समय जल्दी बर्बाद नहीं करते, वे अपना समय वही लगाते हैं, जहाँ से उनको समय की अपेक्षा अच्छा रिटर्न मिल रहा है, ऐसे में अगर आप समय बर्बाद करते हैं, बेवजह का हर समय मोबाइल चलाते रहते हैं, गेम्स खेलते रहते हैं, या फिर टीवी पर अपना समय बर्बाद करते हैं, तो आपको यह आदत बदलनी होगी। तभी आप अपने आप को एक स्मार्ट व्यक्तित्व में बदल सकेंगे।

ध्यान रहे, समय से ज्यादा कोई भी चीज़ कीमती नहीं है, ऐसे में अपना समय केवल वहीं लगाएं, जो बहुत ही जरुरी है, और जो भविष्य के निर्माण में आपके काम आ सके, अगर आप इधर उधर अपना समय बर्बाद करेंगे, तो फिर आपको सफलता नहीं पा सकेंगे। एक स्मार्ट व्यक्ति को सफल होना सबसे जरुरी है। क्योकि अगर आप स्मार्ट होकर भी असफल है, तो आपके स्मार्टनेस का कोई काम नहीं।

पैसे की कीमत

स्मार्ट लोगो के अंदर एक और सबसे बड़ी खूबी होती है, की वे पैसे की कीमत समझते हैं, और पैसे को बहुत ही जरुरी काम में लगाते हैं, वे मुख्यतः पैसे का इस्तेमाल पैसे बनाने के लिए करते हैं, जबकि बेवकूफ और मुर्ख तरह के लोग पैसे बर्बाद करते हैं, और हमेशा दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसीलिए अगर आप सही मायने में स्मार्ट होना चाहते हैं, तो पैसे की वैल्यू समझिये और अपना पैसा वही लगाइये, जहाँ से अच्छा रिटर्न मिल सके।

दोस्तों का चुनाव

एक स्मार्ट व्यक्ति कभी भी अपना समय बेकार दोस्तों में बर्बाद नहीं करता, चाणक्य ने अपनी किताब में कहा है, की अगर आप दोस्त अच्छे नहीं बनाते, तो फिर भविष्य में वे आपके काम नहीं आएंगे, और आपको हमेशा संकट में ही डालेंगे। ऐसे में अपने दोस्तों का चुनाव करना जरुरी है।

मै आपको ये नहीं कह रहा, की दोस्त मत बनाइये, बल्कि बनाइये लेकिन उन दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताइए जो सफल हो, और जो जीवन के बारे में काफी जानकारी रखते हो। वे दोस्त जो आपको केवल बुरी आदत सिखाएंगे, उनसे दूर रहना ही जरुरी है, क्युकी वे आपके काम कभी नहीं आएंगे।

लक्ष्य पर ध्यान

स्मार्ट व्यक्ति की सबसे बड़ी और सबसे अंतिम खासियत होती है, उसका कॅरियर के प्रति ध्यान। अगर आप फ्यूचर के प्रति स्मार्ट होना चाहते हैं, तो हमने ऊपर में जो बताया वो भी फॉलो करिये, लेकिन लक्ष्य से ध्यान हटाकर नहीं। लक्ष्य सबसे जरुरी है, अब चाहे वो जो भी हो। अगर आप स्टूडेंट है, तो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहिये। अगर आप नौकरी करते हैं, तो अपने ग्रोथ को लेकर समर्पित रहिये। ठीक वैसे ही अगर आप व्यवसायी है, तो अपने बिज़नेस को लेकर सीरियस रहिये। बाकी चीज़े भी जरुरी है, लेकिन यह सबसे ज्यादा जरुरी है।

अंत में – तो दोस्तों आज मैंने आपको स्मार्ट बनने के लिए सबसे जरुरी टिप्स दिए हैं, ये सब टिप्स ना केवल आपको दिखने में अच्छा बनांयेंगे, बल्कि इनको फॉलो करके आप जीवन को भी सफल बना सकते हैं। इस आर्टिकल से अगर आपको कोई मोटिवेशन मिला, कुछ मदद मिली, तो हमे निचे कमेंट में जरूर बताएं।

पढ़िए – GF कैसे बनाये
पढ़िए – लड़की से बात कैसे करे
पढ़िए – लड़की का फ़ोन नंबर
पढ़िए – लड़की की फोटो डाउनलोड कैसे करे

This post was last modified on March 27, 2022 12:08 pm