KYA KAISE

पेन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करे ? Pan Card 2020

पेन कार्ड क्या है, पेन कार्ड बनवाना है, कैसे बनवाएं। पेन कार्ड अप्लाई करना है, कैसे करे, पेन कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, पेन कार्ड अप्लाई हिंदी जानकारी, पेन कार्ड आवदेन ऑनलाइन वेबसाइट – PAN Card Apply – How To Apply For Pan Card In 2020, PAN Card Application Form Download, Pan Card Apply Kaise Kare

पेन कार्ड कैसे बनवाएं – क्या आपको एक पेन कार्ड बनवाना है, पेन कार्ड कैसे बनवाये (pan card kaise banwaye) या फिर पेन कार्ड बनवाने के लिए क्या करे, इस सवाल का जबाब इस लेख में आपको मिलेगा, हमने पेन कार्ड के बारे में सारी जानकरी दी है, अगर आपको एक नया पेन कार्ड बनवाना है, या फिर अगर आपका पेन कार्ड पहले से ही बना है, और उसका स्टेटस चेक करना है, या फिर खोये हुए पेन कार्ड के लिए फिर से अप्लाई करना है, तो आज हम आपको इन तीनो के बारे में बताएँगे। इसके साथ साथ अगर आप पेन कार्ड से रिलेटेड अन्य कुछ पूछना चाहते हैं, तो वो भी कमेंट में पूछ सकेंगे। तो आईये बिना देरी के लेख में बढ़ते हैं।

Contents

पेन कार्ड क्या है ?

परमानेंट अकाउंट नंबर या फिर पेन (PAN) भारत सरकार की और से जारी एक यूनिक नंबर है, जो टेक्स देने वाले लोगो के लिए अनिवार्य है। अगर आप बैंक में अधिक ट्रांससेशन करते हैं, तो भी पेन आपके लिए अनिवार्य है। सभी पेन धारको को एक दस डिजिट का यूनिक पेन नंबर अलॉट किया जाता है। पेन कार्ड ना सिर्फ एक इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट है, बल्कि कही जगह पर आप इस कार्ड को आईडी प्रूफ के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेन कार्ड ठीक उसी प्रकार से काम करता है, जैसे अमेरिका में एसएसएन कार्ड होता है। अमेरिका में यह कार्ड हर व्यक्ति के टेक्स इनफार्मेशन की जानकारी प्रपात करने और उसको ट्रैक करने के लिए बनाया गया है, भारत में पेन कार्ड का इतिहास इंडियन इनकम टेक्स 1961 से आया है, इसे सुपरविज़न के लिए सीबीडीटी बनाया गया है।

पेन कार्ड का उपयोग मुख्य रूप से दो कारण के लिए होता है, सबसे पहला इनकम टेक्स रिटर्न के लिए, और दूसरा आइडेंटिटी प्रूफ के लिए। बाकी पेन कार्ड के बनवाने के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे बैंक अकाउंट से जुड़े ट्रांसक्शन के लिए, या फिर फाइनेंसियल इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह काम करता है। बाकी आप पर निर्भर करता है, की आप इस कार्ड के लिए क्यों अप्लाई कर रहे हैं। वैसे मेरे हिसाब से यह कार्ड सभी व्यक्तियों के पास होना चाहिए, क्युकी क्या पता कब हमे इसकी जरुरत पड़ जाए, वैसे हाल ही में मैंने भी इस कार्ड के लिए अप्लाई किया है।

पेन कार्ड अप्लाई कैसे करे ?

पेन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ बातो का पता होना चाहिए, सबसे पहले अगर आप ऑनलाइन पेन कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कोई क्रेडिट डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग इस्तेमाल करना होगा। पेन कार्ड अप्लाई करने के लिए 120 रुपए ऑनलाइन चार्ज लिए जाते हैं। इसके बाद आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट भी होने चाहिए, जैसे दो फोटो और एक आइडेंटिटी कार्ड, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो फिर यह काफी है।

ध्यान रहे यह सब आपके फॉर्म भरने के बाद करना होगा, अब यह कैसे करना है, इसका Step by Step तरिका जानते हैं।

पेन कार्ड कैसे बनवाये ?

सबसे पहले तो आपको पेन कार्ड की वेबसाइट (NSDL) पर जाना है, उसका लिंक मैंने आर्टिकल में सबसे निचे दिया है, आप चाहे तो गूगल से भी पेन कार्ड वेबसाइट पर जा सकते हैं। अब अगर आप नया पेन बना रहे हैं, या पहली बार अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको Apply Online पर जाना है। जैसे ही आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करेंगे, यहाँ पर एक फॉर्म जैसा ओपन हो जाएगा। अब इस फॉर्म को भरना होगा। आईये जानते हैं इस फॉर्म को कैसे भरे।

यहाँ पर सबसे ऊपर आपको एप्लीकेशन टाइप दिख रहा होगा, इधर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, पहला ऑप्शन विदेशी लोगो के लिए है, दुसरा भारतीय लोगो के लिए है, और तीसरा ऑप्शन उन लोगो के लिए है, जो पेन कार्ड में संसोधन करना चाहते हैं। क्युकी आप पहली बार पेन कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है। यानी इंडियन सिटीजन पर।

अब इसके बाद आपको केटेगोरी का ऑप्शन दिखेगा, यहाँ पर आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे। अगर आप खुद का पेन बनवाना चाहते हैं, तो इंडिविजुअल ऑप्शन पर जाएँ। इसके बाद आपको अपना नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल ईमेल नंबर, आदि भरने हैं। यह सब सही सही भरें। इसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना है। फॉर भरने के बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, आप चाहे तो इस टोकन नंबर की फोटो क्लिक करके रख सकते हैं, वैसे इसका कोई ख़ास काम है नहीं।

अब यहाँ पर आपको कंटिन्यू पर जाना है, और फॉर्म भरने का अगला प्रोसेस शुरू करना है, यहाँ पर आपसे डॉक्यूमेंट की डिटेल्स पूछी जायेगी, यह सब आप करिये। इसके बाद नेस्ट पार्ट में आपको अपनी पर्सनल जानकारी और एड्रेस डालना होगा। यह भी कुछ मिंटो का ही प्रोसेस है।

साडी जानकारी भरने के बाद आपको आपको ऑनलाइन पेमेंट करना है, आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, अगर आप नेट बैंकिंग यूज़ करते हैं, तो इसके द्वारा भी ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है।

पेमेंट करने के बाद अब आपको एक एक्नॉलेजमेंट फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमे आपको एक यूनिक कोड नंबर भी प्राप्त होगा, आप इस कोड की सहायता से अपने पेन स्टेटस का पता लगा सकेंगे। अब आपको अपने एक्नॉलेजमेंट फॉर्म का प्रिंट निकालना है, फिर इसमें फोटो और डॉक्यूमेंट अटैच करने है, इसके बाद आपको इस फॉर्म को डॉक्यूमेंट के साथ निचे दिए गए पटे पर भेज देना है।

Address: NSDL e-Gov. 4th Floor, Mantri Sterling, Plot No. 341, Survey No. 997 /8, Model Colony, Near Deep Bungalow Chowk, Pune – 411 016

अगर आपने सब कुछ सही सही भरा होगा, और फॉर्म भरने में कोई गलती नहीं की होगी, तो अगले दस दिनों के अंदर आपका पेन कार्ड आपके एड्रेस पर डिलीवर हो जाएगा, आप पेन कार्ड का Status ऑनलाइन भी चेक कर पाएंगे। पेन कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए पेन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाईये।

पेन कार्ड सवाल ?

हमे उम्मीद है, उपरोक्त प्रोसेस का इस्तेमाल कर आप अपना एक पेन कार्ड बना पाएंगे, यह ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, लेकिन अगर आपको फॉर्म भरने में कोई प्रॉब्लम आती है, तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं, या फिर आप पेन कार्ड हेल्पलाइन नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं, पेन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 02027218080 है।

क्या पेन कार्ड के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है ?

नहीं ऐसा नहीं है, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप दूसरे आइडेंटिटी कार्ड का इस्तेमाल करके पेन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक आधार कार्ड होना भी जरुरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो सबसे पहले आपको आधार कार्ड जरूर बनवाना चाहिए।

क्या पेन कार्ड ऑफलाइन भी भर सकते हैं।

जी हाँ, आप पेन कार्ड ऑफिस में विजिट करके भी ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं, इसके लिए आपको पेन इंडिया हेल्पलाइन नंबर जो ऊपर में दिया है, उसपर कॉल करना है, फिर उनसे अपने घर के आस पास जो पेन कार्ड ऑफिस है, उसका पता करना है, आप ऑफिस में जाकर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी आपको पेन कार्ड वेबसाइट पर भी मिल जायेगी।

अगर पेन कार्ड खो गया हो, तो दोबारा अप्लाई कैसे करें?

इसके लिए भी आपको ऊपर दिए गए तरीके से ही फॉर्म भरना है, बस शुरुवात में एक जरुरी बदलाव करना है, जैसे ही आप पेन कार्ड की वेबसाइट पर जाएंगे, यहाँ पर ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करना है, फिर यहाँ जो तीन ऑप्शन शो होंगे, उसमे सबसे निचे वाले पर क्लिक करना है। यह डुबलीकेट पेन कार्ड अप्लाई करने के लिए है। इसके बाद फॉर्म में जैसे जैसे बताया गया है, वो भरते रहिये। अगर आप इस टॉपिक पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, तो कमेंट में जरूर बताएं।

क्या पेन कार्ड एक आइडेंटिटी प्रूफ है ?

जी हाँ, पेन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है, ऐसे में यह भारत में कहीं भी एक आइडेंटिटी प्रूफ का काम करता है। लेकिन इसकी वैल्यू आधार कार्ड के बराबर नहीं है। इसीलिए अगर आप एक आइडेंटिटी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह भी सुनिश्चित करे, की आपके पास एक आधार कार्ड होना चाहिए।

पेन कार्ड आवेदन शुल्क

पेन कार्ड आवेदन शुल्क 120 भारतीय रुपए है।

पेन कार्ड एक्नॉलेजमेंट फॉर्म कहाँ भेजें ?

पेन कार्ड एक्नॉलेजमेंट फॉर्म ऊपर बताये गए एड्रेस पर भेजना होगा।

पेन कार्ड के बारे में जानकारी

पेन कार्ड क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे करे, और इसबारे में सारी जानकारी लेख में दी गयी है, अन्य जानकारी और सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं।

अंत में कोई सवाल

इस आर्टिकल में जो भी जानकारी हो सकती थी, वह मैंने संक्षेप में आपको बताया, मगर फिर भी अगर आपको कुछ जानना हो, या फिर आर्टिकल से रिलेटेड कोई सवाल करना हो, तो आप हमे कमेंट में अपना फीडबैक दे सकते हैं।

पढ़िए – किसान क्रेडिट कार्ड क्या है ?
पढ़िए – पीएफ ऑफिस हेल्पलाइन नंबर

This post was last modified on November 18, 2020 11:29 am