KYA KAISE

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2021 – एपीएल, बीपीएल ऑनलाइन लिस्ट

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, और यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2021 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो यहाँ पर हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं, राशन कार्ड लिस्ट में हम आपको बताएंगे, की आप अपना नाम और अपने परिवार का नाम राशन कार्ड में कैसे चेक कर सकते हैं, यह जानकारी काफी उपयोगी है, और उत्तर प्रदेश के वो लोग जो इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, उनके लिए ही यह आर्टिकल लिखी गयी है। कई बार हम लोग राशन कार्ड के लिए अप्लाई तो कर देते हैं, लेकिन उसका स्टेटस हमे पता नहीं चलता, निचे में हम जिस वेबसाइट का नाम बताएंगे, उससे आप राशन कार्ड स्टेटस और राशन कार्ड 2020 लिस्ट, तक की सब जानकारी धुंध पाएंगे।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट गूगल करने पर कुछ वेबसाइट की सूचि जाती है, लेकिन सही जानकारी कोई नहीं दे पाता, जिसके कारन लोग यहाँ वहां समय बर्बाद करने लगते हैं, जब तक आपको सही जानकारी या फिर सही वेबसाइट का पता नहीं चलेगा, तब तक आप राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी नहीं पा पाएंगे। तो आईये बिना समय गवाएं, राशन कार्ड लिस्ट चेक करने का सही तरिका जानते हैं।

Contents

यूपी राशन कार्ड लिस्ट

अपना नाम इस सूचि में देखने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर विजिट करनी होगी, यह वेबसाइट उत्तर प्रदेश सरकार की राशन कार्ड लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट है, यह बहुत जरुरी वेबसाइट है, इसीलिए आपको इस वेबसाइट का नाम भी याद रखना चाहिए। अब निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करिये।

  • वेबसाइट खुलने में थोड़ा समय लग सकता है, अब यहाँ पर NFSA पात्रता सूचि पर क्लिक करिये। इसपर क्लिक करने के बाद यूपी की सभी जिले की लिस्ट आ जाएगी। अब आपको यहाँ पर अपने जिले को सर्च करना है, और जिले पर क्लिक करना है।
  • इस इसके बाद आपको दो और ऑप्शन दिखेंगे, पहला ग्रामीण और दूसरा शहरी, अगर आपने फॉर्म में ग्रामीण क्षेत्र दिया है, तो ग्रामीण ऑप्शन पर क्लिक करिये, अन्यथा शहरी ऑप्शन पर जाईये।
  • अब इसके बाद आपको अपना टाउन चुनना है, और इस पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद उस टाउन में जितने भी राशन दुकानदार है, उनकी सूचि आ जाएगी। इनकी सूचि के आगे राशन कार्ड संख्या ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करने के बाद उस दुकानदार के अंतर्गत कितने राशन कार्ड होल्डर है, उसका ऑप्शन आ जायेगा, यहाँ से आप अपना नाम देख सकते हैं।

अब आप आसानी से समझ गए होंगे, की राशन कार्ड में अपना नाम कैसे खोजें, यूपी राशन कार्ड लिस्ट देखने के यह एक मात्र तरिका है, जिसकी जानकारी हमने आपको दे दी है, अगर इस तरीके को पढ़ने के बाद भी आप राशन कार्ड में अपना नाम नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो इसका मतलब ये है, की आपका राशन कार्ड अभी नहीं बना है, इस बार अधिक जानकारी पाने के लिए आप यूपी खाध विभाग या यूपी सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने जानकारी मांग सकते हैं, हमने इन दोनों का नंबर आर्टिकल में सबसे निचे दिया है।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट फायदे

राशन कार्ड योजना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी द्वारा लायी गयी थी, उस समय भारत में गरीबी चरम पर थी, ऐसे में सरकार को लगा, क्यों ना ऐसा सिस्टम बनाया जाए, की लोगो को फ्री में या काफी कम कीमत पर खाद्यान्न मिल पाए। उसके बाद ही पीएम ने राशन कार्ड के लिए घोषणा की। अगर आप गरीब समुदाय से आते हैं, तो आपको एक राशन कार्ड की बहुत जरुरत है। राशन कार्ड योजना गरीब वर्गो को ध्यान में रखते हुए, और उनके हित के लिए ही जारी की गयी है। यहाँ पर हम आपको एक राशन कार्ड होने के क्या फायदे हैं, और आपके पास एक राशन कार्ड क्यों होना चाहिए, ये भी बता देते हैं।

गरीबो को उचित कीमत पर खाद्यान्न वितरित करना: राशन कार्ड बनाने का सबसे बड़ा लाभ है, की यह योजना गरीबी रेखा पर गुज़र बसर करने वाले लोगो के लिए हैं। इस योजना का मुख्या मकसद ही गरीबो को कम कीमत पर खाद्यान वितरित करना है।

सभी गरीब वर्गो की रक्षा करना: राशन कार्ड मुख्या दो प्रकार के होते हैं , जैसे एपीएल यानी वो लोग जिनकी आय बहुत कम है, दूसरा बीपीएल यानी वो लोग जो गरीबी रेखा से निचे है, और जिनके पास कोई रोज़गार नहीं है, ऐसे लोगो को फ्री में राशन दिया जाता है।

राशन कार्ड योजना के अंतर्गत पांच किलो गेहूं, चावल, और कई राज्यों में तेल और चीनी भी दिया जाता है। इसका बजट राज्य सरकार पर निर्भर करता है।

यूपी राशन कार्ड के लिए पात्रता

अगर आप उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ पात्रता है, जिसकी जानकारी हम आपको यहाँ दे रहे हैं, सबसे पहली पात्रता है, की आपके पास वोटर कार्ड या आधार कार्ड दोनों में से कोई एक कार्ड होना चाहिए। यह दोनों कार्ड भारत सरकार की और से जारी किये जाते हैं, और दोनों को एक वेध सरकारी दस्तावेज माना जाता है। अगर आपके पास ये दोनों में से कोई नहीं है, तो सबसे पहले आपको इन दोनों कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहिए। इसके बाद अब आपको बैंक पास बुक की जरुरत है, बैंक पासबुक सरकारी योजना के लाभ के लिए होता है।

कई बार न्यूज़ में ऐसा भी देखने में आता है, की सरकार अब राशन देने के बदले उसका पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है। ऐसे में यह बहुत जरुरी है की आपका अकाउंट राशन कार्ड से लिंक होना चाहिए।

बैंक पासबुक के बाद फॉर्म में आपको अपने परिवार के सभी लोगो की फोटो भी अटैच करनी होगी। और इसके बाद बेहद जरुरी डॉक्यूमेंट आय प्रमाण पत्र भी जरुरी है। बस अगर आपके पास ये सब डॉक्यूमेंट है, तो आप राशन कार्ड बना सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल में सबसे निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करिये।

पढ़िए: राशन कार्ड कैसे बनवाएं

यूपी राशन कार्ड लिस्ट इन न्यूज़

एक देश एक राशन कार्ड: अब तक, राशन कार्ड धारक कार्ड जारी करने वाले राज्य के भीतर राशन की दुकानों से आवश्यक वस्तुओं की खरीद के हकदार थे। हालाँकि, 2011 की जनगणना के अनुसार, 4।1 करोड़ लोग अंतर-राज्य प्रवासी हैं और 1।4 करोड़ लोगों ने बेहतर अवसरों की तलाश में प्रवासित हुए है। ऐसे मामलों में जहां एक राशन कार्ड धारक दूसरे राज्य में जाता है, वह नए राज्य में अपने मूल राशन कार्डों से सब्सिडी वाले आवश्यक वस्तुओं का लाभ उठाने से वंचित हो जाता है।

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना इस समस्या को खत्म करने का प्रयास करती है। ONORC के लागू होने के बाद, लाभार्थी पूरे भारत में किसी भी राशन की दुकान पर आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर सकेंगे।

राशन कार्ड होगा आधार से लिंक: अगर अब तक आपने बिना आधार कार्ड की मदद से ही राशन कार्ड बनवा लिया था, तो आगे अब आपको अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना होगा। यूपी सरकार ने छह महीने का समय इसके लिए दिया है, अगर आप अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं करेंगे, तो आपका राशन कार्ड रद्द भी हो सकता है, फिलहाल अभी इस मामले में कोई नया अपडेट नहीं आया है, लेकिन अगर कोई अपडेट आता है, तो हम आपको इस पेज पर जरूर बताएंगे।

राशन कार्ड हेल्पलाइन जल्द होगा जारी: सरकार ने जल्द राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर जारी करने का फैसला लिया है, यानी पूरे देश के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर बनाया जाएगा, जिसपर कॉल करके आप राशन कार्ड का स्टेटस, अप्लाई करने का तरिका, राशन कार्ड शॉप की जानकारी, और राशन कार्ड से सम्बंधित अन्य कोई समस्या का समाधान किया जाएगा, अभी इसपर केंद्र सरकार विचार कर रही है। हलाकि यह उम्मीद है की इस साल के अंत तक राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर जारी हो सकता है। बता दें, की अभी सभी राज्यों की अपनी राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर है।

पढ़िए: राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर

अंत में: यूपी राशन कार्ड लिस्ट पर यह आर्टिकल हमने आपको बताया है, आर्टिकल में, यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करे, यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020 , यूपी सरकार राशन वेबसाइट, राशन कार्ड के लिए पात्रता, राशन कार्ड के फायदे की जानकारी दी गयी थी। हमे लगता है, इस लेख को पढ़ने के बाद आप राशन कार्ड सम्बंधित कई नई जानकारी सीख गए होंगे, हालांकि अगर आप कोई प्रश्न करना चाहते हैं, तो वो भी कमेंट में कर सकते हैं।

टैग्स: यूपी राशन कार्ड लिस्ट, राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करे, राशन कार्ड में अपना नाम चेक कैसे करे, यूपी राशन कार्ड बीपीएल लिस्ट, एपीएल लिस्ट, राशन कार्ड नई लिस्ट, यूपी राशन कार्ड सूचि 2020

This post was last modified on December 22, 2021 11:00 am