KYA KAISE

RJD Join कैसे करे – आरजेडी मेम्बरशिप, फॉर्म, पार्टी, अभियान

आरजेडी ज्वाइन कैसे करे – आरजेडी मेंबर कैसे बने, आरजेडी सदस्यता अभियान 2020 – राजद पार्टी ज्वाइन फॉर्म, How to Join RJD – ​​How to become RJD Member, RJD Membership Campaign 2020 – RJD Party Join Form, Rahstiya Janta Dal

बिहार में अभी अगर कोई पार्टी ट्रेंड में चल रही है, तो उस पार्टी का नाम राष्टीय जनता दल है, इस पार्टी के मुख्या लालू प्रसाद यादव है, और इनके बेटे श्री तेजस्वी यादव ने अभी इस पार्टी की कमाल संभाली है। यह वर्तमान में बिहार का मुख्य विपक्षी दल है , और बिहार के लिए इनका विज़न क्लियर है। इस पार्टी से जुड़ने वाले लोगो का अवसर सुनहरा है, अगर आप भी इस पार्टी में काम करना चाहते हैं, इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पार्टी की विचारधारा के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यहाँ पर हम आरजेडी पार्टी के बारे में पूरी जानकारी देंगे, इसके बाद हम आपको इस पार्टी से जुड़ने का तरीका भी बताएंगे, ताकि अगर आपको चुनाव लड़ने में दिलचस्पी हो, या फिर एक नेता बनने का मन हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम आ पाएं। मेरा नाम अभिनव है, और हम इस ब्लॉग के प्रधान सम्पादक है।

Contents

RJD पार्टी विचारधारा

राजद या आरजेडी बिहार की मुख्य राजनितिक पार्टीयो में से एक है, इसके संस्थापक बिहार के प्रसिद्द नेता लालू प्रसाद यादव है। इस पार्टी की स्थापना लालू ने साल 1997 में की थी। यह पार्टी बिहार के साथ झारखण्ड और यूपी में भी सक्रीय है। इस पार्टी को एक जाती आधारित पार्टी भी माना जाता है, यादव इसके कोर वोटर माने जाते हैं। मीसा भारती जो लालू की बेटी भी है, पार्टी की राज्यसभा LEADER है।

पार्टी की स्थापना साल 1997 में लालू प्रसाद यादव, रघुवंश सिंह, काँटी सिंह और 17 लोकसभा सांसद, आठ राज्यसभा ने मिलकर की थी। हलाकि उस समय यह एक परिवारिक पार्टी नहीं थी, लेकिन अब आलोचकों ने इसे एक परिवार की पार्टी भी बताई है। यह पार्टी जनता दल से टूट कर बनाई गयी थी।

आरजेडी ने पहला इलेक्शन 1998 में लोकसभा चुनावों की 17 सीटें जीतीं। डेढ़ साल बाद उस कक्ष के चुनावों में, हालांकि, यह केवल 7 सदस्यों को ही बरकरार रख सका। खुद यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के प्रमुख, शरद यादव जो कि जनता दल के उत्तराधिकारी थे, में से एक को खो दिया। पार्टी शुरुवात में बिखरने लगी।

2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने बेहतर प्रदर्शन किया, 243 में से 103 सीटें जीतीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी) के साथ गठबंधन सरकार बनाई। राबड़ी देवी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया। राजद का अच्छा चुनावी प्रदर्शन 2004 के लोकसभा चुनावों में जारी रहा जब उसने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में 21 सीटें हासिल कीं। यादव ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए (2004–09) की कैबिनेट में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया, आम तौर पर राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली को बेहतर बनाने में उनके योगदान को सराहा जाता है।

बिहार में राजद के गिरते राजनीतिक प्रभाव ने 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ उसके संबंध में व्यवधान पैदा किया। आरडीजे ने बिहार क्षेत्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ गठबंधन करके, चैम्बर में कुल चार सीटों पर अपनी कमी दिखाई। लालू यादव खुद उन दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक में हार गए जिनमें वह उम्मीदवार थे। यह आरजेडी के घटते प्रभाव को दर्शा रहा था।
इसके बाद साल 2013 में लालू को पशु-चारा घोटाले में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और जेल की सजा सुनाई गई; बाद में उन्हें लोकसभा में अपनी सीट से हटा दिया गया। राजद ने एलजेपी के साथ अपने गठबंधन को त्याग दिया और 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ अपने संबंधों को बहाल किया, लेकिन यह फिर से चैम्बर में केवल चार सीटें जीतने में सक्षम था।

साल 2015 में लालू ने एक अन्य प्रयोग किया, जहाँ उसने नितीश कुमार के साथ मिलकर एक महागठबंधन का निर्माण किया, और बहुमत पाने में भी सफल हुए, लेकिन साल यह गठबंधन केवल दो साल ही चल पाया, नितीश को कोर वोटरों के फिसलने का डर सताने लगा, और उन्होंने 2017 में गठबंधन तोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद फिर नितीश एनडीए में शामिल हो गए।

अभी जब हम यह लेख लिख रहे हैं, तो लालू यादव की पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर 2020 विधानसभा इलेक्शन की तैयारी कर रही है, यह देखना बाकी है, की आगे इस गठबंधन को सीटें मिलती है या नहीं।

RJD Join कैसे करे

पहले पार्ट में हमने आपको आरजेडी के इतिहास के बारे में बताया, लेकिन अब मै आपको इस पार्टी का मेंबर बनने का तरीका बता रहा हूँ, देखिये अगर आपको यह पार्टी पसंद है, और इस पार्टी के लिए आप काम करना चाहते हैं, तो फिर आपको पार्टी का आधिकारिक सदस्य बनना होगा, केवल फेसबुक पर पार्टी समर्थन करने से कुछ नहीं होगा, आपको पार्टी के लिए वोट भी मांगना होगा और पार्टी को खड़ा करना होगा। लेकिन यह सब करने से पहले पार्टी सदस्य होना अनिवार्य है, आईये जानते है, लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ज्वाइन कैसे करे।

आरजेडी ज्वाइन करने के लिए मिस कॉल सर्विस भी है, आप 1800-200-0022 पर कॉल करके पार्टी मेंबर बन सकते है, या फिर अगर आप फॉर्म भरकर पार्टी सदस्य बनना चाहते हैं, तो इसके लिए राजद वेबसाइट से जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।

राजद वेबसाइट मेंबर फॉर्म भरने के लिए यहाँ जाईये।

उपरोक्त वेबसाइट पर जाकर आप पार्टी फॉर्म भर सकते हैं, और पार्टी मेंबर बन सकते हैं, पार्टी मेंबर बनने के लिए वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर अनिवार्य है। अगर यह सब आपके पास है, तो आप इस राजनितिक पार्टी से जुड़ सकते हैं।

RJD नेता कैसे बने

पार्टी के लिए प्रचार करे – अगर आप राजनीती में सक्रीय होकर काम करना चाहते है, तो फिर पार्टी सदस्य बनने के बाद आपको पार्टी के लिए प्रचार करना होगा, आप ऑनलाइन फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी शुरुवात कर सकते है, और लोगो को अपने बारे में ऑफलाइन सड़को पर भी बता सकते हैं।

अपना वोट बेस बनाये – अधिक लोगो से जुड़ने से लोग आपको पहचानने लगेंगे, इसमें अधिक समय लग सकता है, लेकिन नेता बनने के लिए आपको कुछ समय तो इनमे लगाना ही होगा, आपको एक वोटर बेस भी बनाना होगा। ताकि जब आप इलेक्शन में खड़े हो, तो आपके समर्थन में वोटर पड़े। इस बात का ध्यान रखे, की आपकी छवि अच्छी हो, और किसी जाति, धर्म के खिलाफ कुछ न बोले।

पार्टी से टिकट मांगे – जब आपका एक अच्छा कोर वोटर बना जायेगा, तो आपको टिकट मिलने के चान्सेस भी बढ़ जाएंगे। आप पार्टी ऑफिस समर्थक लेकर जा सकते हैं, पार्टी को अपनी ताकत भी दिखा सकते हैं। ध्यान रहे पार्टी को अपनी ताकत दिखाना जरुरी है, जिससे पार्टी को लगे,की यह बंदा चुनाव जीत सकता है।

बड़े नेताओ से सम्पर्क करे – कई बार अच्छा वोट बैंक होने के बाद भी टिकेट नहीं मिलता, इसके दो कारन होते है, एक तो पार्टी को आपसे अच्छा कोई कैंडिडेट मिल गया होगा, या फिर आपका पार्टी के बड़े नेताओ से ठीक संपर्क ना हो, अगर यह दोनों में से कुछ भी एक है, तो सबसे पहले इसे ठीक करने का प्रत्न करे, और बाद नेताओ से अपना कांटेक्ट बढ़ाएं। इसको इंग्लिश में नेटवर्किंग कहते हैं।

RJD नेता की सूचि

लालू यादव – लालू यादव राजद के सर्वे सर्वा है, वो भले ही इस समय जेल में है, लेकिन वो जेल से भी पार्टी के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहते हैं, और पार्टी से जुड़े कार्यो की समीक्षा करते रहते हैं। लालू यादव पर हमने एक लेख भी लिखा है, जिसमे हमने उनके जीवन के बारे में बताया है, हमने उक्त लेख में राजद सुप्रीमो के राजनितिक कॅरियर पर भी चर्चा की है। यह लेख आप यहाँ पर जाकर (लालू यादव) पढ़ सकते हैं।

तेजस्वी यादव – तेजस्वी लालू के छोटे बेटे हैं, लेकिन राजनीती में सबसे ज्यादा एक्टिव यहीं है, इनको लालू यादव का वारिस भी कहा जा सकता है, इनकी छवि एक युव नेता की भी बन गयी है। अगर आप श्री तेजस्वी से बात करना चाहते हैं, उनसे कांटेक्ट या फिर सम्पर्क करना चाहते हैं, तो यहाँ से कर सकते हैं।

तेजप्रताप यादव – तेजप्रताप लालू के बड़े बेटे हैं, और अक्सर न्यूज़ में अपने विभिन्न प्रकार के ड्रेस के कारन चर्चा में रहते हैं, ये भी पार्टी के लिए काफी एक्टिव होकर काम करते हैं, और पार्टी के युवा नेता है, अभी कुछ समय पहले ये अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में थे, जो मीडिया में काफी विवादों में रहा। फ़िलहाल इनकी शादी टूट गयी है। इनके बारे में जानने के लिए यहॉं जाईये।

मीसा भारती – मीसा भारती लालू यादव की बेटी है, और पार्टी की राज्यसभा लीडर भी है। यह पार्टी का पक्ष संसद के ऊपरी सदन में रखती है, और पार्टी से जुडी गतिविधि पर पैनी नज़र रखती है। कई लोग यह भी मानते हैं, की पार्टी में टिकट पाने से पहले मिस्सा भारती उम्मीदवार की जांच परख करती है, की क्या यह जीतने में भी कामयाब है या नहीं।

This post was last modified on September 30, 2020 10:50 am