CHIEF MINISTERS

रामविलास पासवान जीवन परिचय, परिवार, बायोडाटा

क्या आप किसी ऐसे नेता के बारे में जानते है, जिन्होंने छह प्रधानमंत्री के अंदर काम किया है, जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं, बिहार के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले तेज़ तर्रार नेता श्री राम विलास पासवान जी की। राजनीती में अगर आप रामविलास पासवान के बारे में पढ़ेंगे या जानेंगे तो आपको भारतीय राजनीती के बारे में सही से पता चलेगा। इस लेख में हम रामविलास पासवान पर ही नज़र डालेंगे, यहाँ हम उनके राजनितिक अनुभव और कॅरियर के साथ उनकी बायोग्राफी, जीवन परिचय पढ़ेंगे। साथ में अगर आप उनकी संसदीय क्षेत्र से आते है, तो फिर हम उनका ऑफिस नंबर भी देंगे, ताकि अगर आपको उनके ऑफिस या पार्टी तक कोई बात पहुचानी हो, तो वो भी आप यहाँ से जान पाएंगे।

तो आईये सबसे पहले रामविलास पासवान जी के बारे में पढ़ते हैं, जो लोग बिहारी है, उनको यह नाम याद होगा, वैसे रामविलास एक केंद्रीय मंत्री भी है, तो इस हिसाब से उनके बारे में सभी देश वासियो को पता होना चाहिए, लेकिन अगर आप उनका नाम पहली बार सुन रहे है, तो निश्चित रूप से आपको भारत की राजनितिक समझ नहीं है। वैसे अधिकतर लोग ने गूगल पर रामविलास फ़ोन नंबर लिखकर इस वेबसाइट पर आये होंगे, तो ऐसे लोगो को रामविलास के बारे में पता ही होगा। तो बिना समय बर्बाद किये, हम रामविलास के पुरे राजनितिक इतिहास के बारे में जान लेते हैं। जिसके बाद फ़ोन नंबर और WhatsApp नंबर जैसी अति महत्वपूर्ण जानकारी भी होगी।

Contents

रामविलास पासवान

रामविलास पासवान एक हिंदुस्तानी राजनीतिज्ञ और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), जिसे शार्ट में लोजपा भी बोलते हैं, के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस पार्टी की स्थापना साल 2000 में की थी, इस पार्टी को बने हुए लगभग 20 साल हो गए हैं। वर्तमान में पासवान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अपने दूसरे कार्यकाल में उपभोक्ता मामलों, खाद्य और वितरण के लिए केंद्रीय मंत्री हैं। इनको केबिनेट मंत्री का दर्ज़ा प्राप्त है।

रामविलास पासवान ने अपना राजनीतिक कॅरियर सम्युक्ता सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में शुरू की थी, और इस पार्टी से ही, वे 1969 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। रामविलास पासवान साल 1974 में लोकदल में शामिल हुए और कुछ समय बाद ही, इन्हे पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद, वह जयप्रकाश नारायण के संपर्क में आए, और कई राजनितिक आंदोलनों में हिस्सा लिया, इन्हे आपातकाल विरोधी आंदोलन में शामिल होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। जब वह 1977 में बरी हुए, तो वे तुरंत जनता पार्टी (जेपी) में शामिल हो गए। ये जयप्रकाश नारायण मूवमेंट के एक बड़े नेता थे।

पासवान को 1977 में जनता पार्टी ने टिकट दिया, वे इस टिकट से लोकसभा आने में कामयाब रहे। पासवान ने हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से रिकॉर्ड अंतर में चुनाव जीता, इस जीत के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से 1980, 1984, 1989, 1996, 1998, 2000, 2004 और 2014 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

साल 2000 में, रामविलास ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का गठन किया और इस पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष चुने गए। पासवान 2004 में अपने पहले कार्यकाल में कांग्रेस की यूपीए गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे और उन्हें रसायन और उर्वरक और इस्पात मंत्रालय के प्रभारी मंत्री का पोस्ट दिया गया।पासवान ने लोकसभा चुनाव 2009 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से गठबंधन किया। लेकिन इस साल वे लोकसभा में जीत नहीं पाए, ये पूर्व बिहार सीएम और जेडीयू के कैंडिडेट से हार गए थे। लेकिन साल 2014 में वे फिर से जीतने में कामयाब रहे। और अपनी खोयी हुई सीट वापस पायी।

रामविलास पासवान को एक ऐसा नेता माना जाता है, जो कहीं भी जा सकते हैं, वे दोनों बड़े राष्टीय पार्टी से गठबंधन कर चुके हैं, फ़िलहाल वर्तमान में इन्होने एनडीए के साथ गठबंधन किया है। और केंद्र सरकार में एक केंद्रीय मंत्री है।

रामविलास पासवान मोबाइल फ़ोन नंबर

रामविलास पासवान जो भारत सरकार में एक बड़े केंद्रीय मंत्री है, और लोजपा के अध्यक्ष है, उनका कांटेक्ट फ़ोन और मोबाइल नंबर यहाँ है, यहाँ जो भी कांटेक्ट फ़ोन नंबर है, वो रामविलास जी की वेबसाइट से लिया गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट या फिर पार्टी की वेबसाइट पर जाकर भी आप ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रामविलास पासवान कांटेक्ट फ़ोन नंबर – Ramvilas Paswan Contact Phone Number, Ramvilas Paswan WhatsApp NumberHelpline Number

Ramvilas Paswan WhatsApp NumberNot Available
Ramvilas Paswan Phone Number01123017681
Ramvilas Paswan Office Number01123017681
LJP Party Address12, Janpath, New Delhi-110011,India
LJP Office Number+91-11-2304050,23017681

रामविलास पासवान पुत्र

रामविलास पासवान के पुत्र का नाम क्या है, यह सवाल भी कई लोग पूछते हैं, उनके पुत्र का नाम श्री चिराग पासवान है, जो की जमुई लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के संसद है, यह एक युवा नेता है, और पार्टी के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। रामविलास पासवान ने एक इंटरव्यू में कहा, की वे अपने बेटे पर पूरा भरोसा करते हैं, और उनके सुझावों को अमल में लाते हैं, पार्टी से जुड़े सभी छोटे बड़े फैसले वे चिराग से पूछ कर ही करते हैं। इस समय उनकी तबियत भी खराब है, तो बिहार इलेक्शन में सारा काम चिराग को ही करना है। पार्टी कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी को किस गठबंधन के साथ जाना है, पार्टी के मुद्दे और बिहार विधानसभा में पार्टी की रणनीति चिराग पासवान ही बनायेगे।

कुछ विश्लेषक ये भी मानते हैं, की बिहार में इस समय दो युवा नेता है, पहले लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव और दूसरे रामविलास के पुत्र चिराग पासवान ये दोनों ही बिहार की आगे की राजनीती में निर्णायक साबित होंगे, क्योकि नितीश कुमार की राजनीती अब और अधिक नहीं चल पाएगी। विश्लेषकों का ये भी मानना है, की अब बिहार में किसी युवा को सीएम पद की दौड़ में शामिल करवाना चाहिए, ताकि अब बिहार भी अन्य राज्यों की तरह तेज़ी से प्रगति कर पाए, और एक नए विकसित राज्य के रूप में उभर सके। अब देखना होगा, की चिराग पासवान अपने आप को कहाँ तक पहुंचाते है, क्युकी सब जनता के हाथो में ही है, अगर जनता चाहेगी तो चिराग जल्दी ही एक बड़े नेता भी बन सकते हैं।

रामविलास पासवान न्यूज़

रामविलास पासवान से जुड़े न्यूज़ पर भी नज़र डालते हैं, इस सेक्शन में हम नेता से जुड़े पांच लेटेस्ट न्यूज़ पर लोगो को अपडेट देते हैं, अगर ये न्यूज़ पुरानी हो जाए, तो हम फिर से इसको अपडेट करेंगे। अगर गलती से न्यूज़ अपडेट नहीं होता है, तो इसकी जानकारी हमे कमेटं में जरूर दीजिये।

कोरोना में नहीं हुई खाद्य संकट की कमी – रामविलास पासवान ने एक इंटरव्यू में कहा, की इस कोरोना संकट में हमारी सरकार ने खाद्य संकट नहीं होने दिया, हमने ये पूरी कोशिश की, सभी लोगो को सही समय पर खाद्य पहुंचा सके, इसके लिए सरकार ने गरीबो के लिए एक बजट भी बनाया, और छह महीने तक फ्री राशन देने का फैसला किया।

अभी अस्वस्थ है पासवान – दोस्तों जब हम ये लेख लिख रहे हैं, तो रामविलास पासवान दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भी है, उनकी तबियत नाज़ुक बनी हुई है, लेकिन आशा है, की वे जल्दी ही स्वस्थ होकर बिहार चुनाव पर ध्यान देंगे , यह भविष्य में देखना होगा, की क्या होता है।

बिहार में ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे – इस बार लोजपा ने बिहार एनडीए गठबधन में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, लोजपा के सुप्रीमो रामविलास ने कुछ दिन पहले ही कहा, की अब तक सीट बंटवारे पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम पहले से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। पिछली चुनावों में हमारा प्रदर्शन भी ठीक रहा है।

अपडेट – रामविलास पासवान का गुरुवार 8 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंत में – तो दोस्तों समाचार समाप्त हुए, यह लेख रामविलास पासवान कांटेक्ट नंबर, रामविलास मोबाइल फ़ोन नंबर, रामविलास WhatsApp नंबर पर था, Ram Vilas Paswan Contact Phone Number – Ram Vilas Paswan Contact Number, Ram Vilas Mobile Phone Number, Ram Vilas WhatsApp Number जिससे आप सब को नई जानकारी मिली होगी। अंत में आप इस लेख को अपने मित्रो को शेयर भी कर सकते हैं।

पढ़िए – सीएम नितीश कुमार फ़ोन नंबर
पढ़िए – सुशील मोदी फ़ोन नंबर

This post was last modified on May 19, 2021 1:38 pm