KYA KAISE

गूगल डाउनलोड कैसे करे – गूगल के बेहतरीन एप ?

क्या आपको पता है, गूगल ने प्ले स्टोर पर अपनी कुछ बेहतरीन एप निकाली है, अगर आप एंड्राइड यूजर है, तो इन सभी अप्प को डाउनलोड कर सकते हैं, में यहाँ पर आपको गूगल डाउनलोड कैसे करे, गूगल क्रोम डाउनलोड, गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड, और गूगल के दूसरे कुछ पॉपुलर एप डाउनलोड करने का तरिका बताऊंगा, मैंने यहाँ इन सभी एप का शार्ट रिव्यु भी दिया है, अगर आपको एंड्राइड फ़ोन में अच्छे ऍप्स डाउनलोड करने है, तो मेरे द्वारा बताये गए सभी एप्स आपके काम आ सकते हैं।

गूगल एप्स के बारे में जानने से पहले गूगल के बारे में थोड़ा जानते है, गूगल एक मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है, यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेर कम्पनी है, गूगल एंड्राइड, जीमेल, यूट्यूब समेत कई और कम्पनी भी चलाती है। इस समय गूगल के वर्तमान सीईओ भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर पिचाई है।

हालाँकि कंपनी ने इसे एक सर्च इंजन के रूप में नाम दिया है, लेकिन इसकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा विज्ञापन से आता है, क्योंकि इसने क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला Google फोन बनाकर मोबाइल हार्डवेयर बाजार में कदम रखा, जिसे कम्पनी ने Pixel नाम दिया है। यह मिड रेंज बजट का एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जो गूगल ने एप्पल के स्मार्टफोन बाजार को टारगेट करने के लिए बनाया है।

ऑपरेशन के पहले कुछ वर्षों में, Google सर्च इंजन अल्टाविस्टा, याहू, एक्साइट और लाइकोस से प्रतिकिर्या कर रहा था। हालाँकि, कुछ वर्षों में ही, Google इतना पॉपुलर हो गया कि यह सर्च इंजन नाम का पर्यायवाची बन गया; आपने कई बार लोगो को ये कहते सूना होगा, की उन्होंने इंटरनेट पर कुछ Googled किया।

गूगल का मुख्यालय माउंटेनव्यू, कैलिफोर्निया में है।

Contents

गूगल डाउनलोड कैसे करे ?

असल में गूगल कोई एप नहीं है, बल्कि यह एक सर्च इंजन है, तो इसको आपको डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है, आप इसे किसी भी ब्राउज़र में इंटरनेट चलाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि अगर आपके पास एक एंड्राइड स्मार्टफोन है, तो फ़ोन में पहले से ही गूगल नाम का एक सॉफ्टवेयर होगा, जिसकी मदद से आप इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं, फ़ोन के अंदर गूगल क्रोम नाम का एक ब्राउज़र भी होता है, जो इंटरनेट उपयोग करने के काम आता है। आप इन दोनों एप की मदद से गूगल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन अगर यह दोनों एप आपके फ़ोन में नहीं है, तो फिर आप प्ले स्टोर से यह दोनों एप डाउनलोड कर सकते हैं, यह दोनों एप हर प्रकार के स्मार्टफोन स्टोर में डाउनलोड हो जाता है, अगर आप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यहाँ पर जाकर गूगल के इन दोनों एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल एप की सूचि

हम आपको यहाँ पर गूगल के दस बेहतरीन एप के बारे में बताने वाले हैं, अगर आप गूगल कम्पनी के कुछ बेहतरीन एप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह लेख आपको काफी अच्छा लगने वाला है, यहाँ पर हम गूगल के कुछ फेमस एप के बारे में आपको बताएंगे, इस सूचि में सबसे पहला नाम है, गूगल अस्सिटेंट, इसके बाद गूगल पेय एप भी काफी फेमस मनी ट्रांसफर एप है, इसके बाद आपके फ़ोन में गूगल ट्रांसलेट एप भी होना चाहिए, यह दो भाषा को समझने के लिए काफी अच्छा साधन है, इसके बाद गूगल रिवॉर्ड एक नया एप आया है, अगर आप गूगल से पैसे कमाना चाहते हैं, तो यह एप भी आपको अपने फ़ोन में रखना चाहिए।

क्या आपको हिंदी टाइपिंग करने में समस्या होती है, या फिर आप कोई दूसरी स्थानीय भाषा गूगल से टाइप करना चाहते हैं, इसके लिए गूगल का इनपुट टूल काफी अच्छा एप है, हमने यहाँ पर गूगल का फोटो एडटिंग एप SNAPSEED का भी लिंक दिया, है, इसके साथ अगर आप किसी जगह का 3D सेटेलाईट मेप देखना चाहते हैं, तो इसके लिए गूगल एर्थ एप भी कमाल का है, तो आईये एक एक करके इन सभी एप के बारे में पढ़ते हैं, और जानते है, की यह एप आपके फ़ोन में क्यों होना चाहिए।

यहाँ जितने भी एप का नाम मैंने बताया है, यह सब फेमस एप है, और इन एप्स के करोड़ो डाउनलोड है, कुछ बहुत फेमस है, तो कुछ के बारे में अब भी बहुत लोगो को जानकारी नहीं है, तो बिना देरी आईये, इन सबके बारे में जानते हैं।

#1. गूगल असिस्टेंट

यह अभी ट्रेंडिंग में हैं, इस एप की मदद से आप कुछ भी बोलकर सर्च कर सकते हैं, अपने फ़ोन को कमांड भी दे सकते हैं, अभी यह एप काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, और अगर आप अपने स्मार्टफोन को नए तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह एप आपको जरूर डाउनलोड करना चाहिए। यह एप गूगल ने ही बनाया है, आप इस एप की मदद से बोलकर सर्च कर सकते हैं, कोई गाना चलाने के लिए बोल सकते हैं, कुछ सेव करने के लिए बोल सकते हैं, कॉल लगाने और अलार्म सेट करने का भी काम इस एप की मदद से किया जा सकता है।

इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर में जाकर गूगल असिस्टेंट टाइप करना होगा, इसके बाद आप यह एप डाउनलोड कर सकते हैं, यह एप हिंदी में भी काम करता है, ऐसे में गूगल एप सूचि में हमने इस एप को पहला स्थान दिया है।

#2. गूगल पे

गूगल पे ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, मोबाइल बैंकिंग के लिए एप है, यह गूगल की और से जारी फेमस एप में से एक है। आप इस एप का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए कर सकते हैं, इसके साथ साथ इस एप से आप मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, स्कूल की फीस जमा, बिजली का बिल जमा जैसे सभी काम ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपने अब तक पेटीएम या कोई और वॉलेट एप का इस्तेमाल किया है, तो यकीं मानिये यह भी आपको बहुत पसन्द आने वाला है, यह मेरी पसन्दीदा एप की सूचि में नंबर दो पर है, और मनी ट्रांसफर के लिए सबसे उम्दा एप है।

#3. गूगल ट्रांसलेट

Google Translate जैसे एप्लिकेशन के लिए हमे कम्पनी को धन्यवाद देना चाहिए, उन लोगों के साथ संवाद करना पहले से कहीं आसान है जो आपकी मूल भाषा नहीं जानते हैं। 100 से अधिक भाषाओं के समर्थन के साथ, यह शक्तिशाली ऐप विदेश यात्रा के लिए अनिवार्य है, और तब बहुत काम आता है, जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संवाद करने की आवश्यकता है जो आपकी भाषा नहीं बोलता है।

इसकी कई कार्यक्षमताओं है जो मुझे अन्य लोगों के साथ संवाद करने में आसान बनाते हैं, मुख्य रूप से आवाज के माध्यम से लगभग एक प्राकृतिक बात करने के लिए, जिस तरह से वार्तालाप का अनुवाद किया जाता है वह बहुत तेज है, और काफी सटीक भी है मैं पैराग्राफ या शब्दों का अनुवाद कर सकता हूं और जान सकता हूं कि शब्दों का उच्चारण कैसे किया जाता है।

इसने मुझे अन्य भाषाओं में फ़ाइलों या ब्लॉगों को समझने में मदद की है, जब में किसी अन्य भाषा के ब्लॉग या वेबसाइट पढता हूँ, तो यह एप मुझे ट्रांसलेट करने में काफी मदद करता है, मुझे लगता है, इस तरह के एप जल्दी ही भाषायी बॉर्डर को पीछे छोड़ने वाले हैं।

Google ट्रांसलेट 50 भाषाओं का अनुवाद करता है, Google अनुवाद दुनिया की सबसे अच्छी सेवा है, जिसका अनुवाद आप सभी भाषाओं में कर सकते हैं जैसे अंग्रेजी से हिंदी अंग्रेजी से जर्मन अंग्रेजी नेपाली अंग्रेजी से बंगाली सभी भाषाओं में दुनिया में सबसे अच्छी सेवा का अनुवाद किया जाता है।

Google ट्रांसलेट में बिना किसी संदेह के जिस तरह से हम भाषा से संपर्क करते हैं। उनके ऑफ़लाइन अनुवाद ऐप के साथ, इतना पहले कभी आसान नहीं था। हालांकि अभी यह एप बिलकुल सही अनुवाद करना सीख रहा है, लेकिन फिर भी दूसरी भाषा को समझने के लिए यह अब भी एक कमाल का एप है। मुझे जैसे छात्र जिसकी इंग्लिश कमज़ोर है, उसके लिए तो यह एप किसी वरदान से कम नहीं है।

#4. गूगल रिवॉर्ड

यह सबसे अच्छी ऐप में से एक है जिसे मैं व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन कमाई के लिए उपयोग करता हूं। मैं एक वर्ष से अधिक समय से इस ऐप का उपयोग कर रहा हूं और काफी सभ्य राशि अर्जित की है। इस ऐप के साथ एकमात्र समस्या यह है कि आप अपने किसी भी वॉलेट में पैसे नहीं निकाल सकते हैं, आप इस पैसे का उपयोग केवल प्ले स्टोर से कोई ऐप खरीदने के लिए कर सकते हैं। लेकिन थर्ड पार्टी एप का उपयोग करके अपने किसी भी वॉलेट में इस पैसे को वापस लेने का एक तरीका है, लेकिन वे इसके लिए बहुत अधिक कमीशन लेते हैं।

इसमें सर्वे की समय लगभग 10 से 15 मिनट है, और लगभग 10 से 15 रुपये का भुगतान मिल जाता है। यह ऐप एंड्रॉइड के पुराने संस्करण में सर्वेक्षण नहीं देता है, लेकिन यदि आप नवीनतम संस्करण और स्टॉक एंड्रॉइड का उपयोग कर रहे हैं, तो आप एक दिन में कम से कम 1 से 2 सर्वे प्राप्त कर सकते हैं।

मेरे हिसाब से खाली समय में पैसे कमाने के लिए यह एक अच्छा एप है, जिसे गूगल ने विकसित किया है, अगर आप भी प्ले स्टोर से कोई पेड एप खरीदना चाहते हैं, या कोई पेड गेम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो उसके लिए यहाँ से राशि जुटा सकते हैं।

#5. गूगल इंडिक टाइपिंग

अगर आप भारत की कोई स्थानीय भाषा में टाइप करना चाहते हैं, जैसे हिंदी, मराठी, भोजपुरी, नेपाली, ओड़िया, तमिल, तेलगु, कन्नड़ तो फिर इसके लिए गूगल ने कमाल का एप निकाला है, यह एप भारतीय लोगो के लिए ही बनाया गया है, इस एप की मदद से आप कई देसी भाषाओ को टाइप कर सकते हैं। अगर अब तक आप हिंदी टाइपिंग के लिए कोई और एप इस्तेमाल करते थे, तो अब आपको यह एप अपने फ़ोन में जरूर डाउनलोड करना चाहिए। हिंदी टाइपिंग करने के लिए तो यह एक कमाल का एप है, और मैं भी इस एप की सहायता से ही हिंदी में टाइप करता हूँ।

भारतीय लोगो के लिए तो यह एक मस्ट हेव एप है, और मेरे हिसाब से आपको यह एप अपने फ़ोन में जरूर रखना चाहिए, अगर आपने अब तक इस एप को डाउनलोड नहीं किया, है, तो अभी प्ले स्टोर पर विजिट करके इस एप को भी डाउनलोड करे। जल्दी ही हम आपको इस एप का सही इस्तेमाल कसिए करे, वो भी बताएंगे। इसके लिए आप हमारे अगले आर्टिकल का इंतज़ार करिये।

#6. स्नैपसीड

गूगल स्नैपसीड एक फूट एडिटिंग एप है, इस एप की मदद से आप अपने फोटो को एक अच्छा लुक दे सकते हैं, नए फ़िल्टर लगा सकते हैं, और कई तरह की फूट एडिटिंग टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यह एप आपको वो सब कुछ फीचर देगा, जो आप एक अच्छे फोटो एडिटिंग एप में चाहते हैं।

वैसे फोटो एडिटिंग पर हमने एक लेख भी लिखा है, जिसमे हमने कुछ बेहतरीन फोटो एडिटिंग एप के बारे में भी बताया है, इस आर्टिकल को आप यहाँ से पढ़ सकते हैं।

#7. गूगल अर्थ

गूगल के सबसे अच्छे एप्स में अगला नाम है, गूगल अर्थ का, यह एप गूगल ने पृथ्वी का सेटेलाईट इमेज देखने के लिए बनाया है, अगर आप पृथ्वी में किसी जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, या फिर अगर आप भूगोल के विद्यार्थी है, तो फिर यह एप आपके बहुत काम आ सकता है। इस एप के बारे में अधिक जानकारी तो एप डाउनलोड करने के बाद ही मिलेगी।

#8. गूगल लेंस

Google लेंस आपको किसी विशिष्ट चीज़ जैसे कोई फूल, कपड़ा, या कोई भी भौतिक चीज़ अपने फ़ोन से सकें करके ये पता करने में मदद करता है, की यह चीज़ क्या है। जैसे मान लीजिये, आपके एक मित्र ने आपकी पसंद का एक कपडा पहना है, और आपको वही पीस खरीदना है, तो आप गोगोल लेंस की मदद से उस कपडे की फ्रूट स्कैन कर सकते हैं, और बिलकुल वही पीस आपको इंटरनेट पर मिल जाएगा।

मैंने बस कपडे का उदाहरण दिया, लेकिन आप इस लेंस की मदद से बहुत कुछ कर सकते हैं, जैसे मान लीजिये, किसी बोर्ड में कोई भाषा लिखी है, लेकिन वह आपको समझ नहीं आ रही, आप गोगोल लेंस की मदद से उस भाषा को अपनी स्थानीय भषा में बदल कर उसका मतलब भी पता कर सकते हैं।

ठीक इसी प्रकार से आप और भी काम इस एप की मदद से कर सकते हैं।

एप का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले आपको यह डाउनलोड करना होगा, फिर फिर लेंस आइकन टैप करें। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप देखेंगे कि डॉट्स स्क्रीन पर प्रदर्शित होते हैं क्योंकि आपका फोन फोटो में वस्तुओं का विश्लेषण करता है। अगर आपके फ़ोन में Google असिस्टेंट भी है, तो यह तब पॉप अप होगा और आपको इमेज में ऑब्जेक्ट्स के बारे में कुछ जानकारी देगा।

#9. फाइण्ड माय डिवाइस

अगर आपको भूलने की बिमारी है, और आप कहीं भी अपना फ़ोन रखकर भूल जाते हैं, तो यह एप आपके लिए है, इसके साथ यह एप आपको चोरी हुआ फ़ोन ट्रैक करने में भी मदद करता है, आप गम हुए फ़ोन की इस एप की मदद से लॉक कर सकते हैं, और डाटा क्लियर कर सकते हैं। यह एप गूगल ने डिवाइस सिक्योरिटी के लिए बनाया है, और विदेशो में बहुत पॉपुलर है। भारत में भी अब इस एप को डाउनलोड करने वाले लोगो की संख्या में वृद्धि आयी है। अगर आप अपने फ़ोन की सिक्योरिटी के लिए कोई अच्छा एप खोज रहे हैं, तो आपको बिना देरी के यह एप डाउनलोड करना चाहिए।

#10. गूगल न्यूज़

अगर आप देश विदेश की खबरे पढ़ना चाहते हैं, न्यूज़ देखना सुनना और पढ़ना चाहते हैं, तो यह एप आपके काम का है, यह गूगल का न्यूज़ एप है, जिसमे आप बहुत सी न्यूज़ वेबसाइट पढ़ सकते हैं। इस एप में कई बड़ी बड़ी चेंनल और अखबार का लिंक होता है, और आप एप की मदद से खबरे पढ़ सकते हैं।

अगर अपने अपने फ़ोन में न्यूज़ की कई एप डाउनलोड की है, तो यह एक अकेला एप ही काफी है, जिसमे आपको सभी प्रकार की न्यूज़ सभी भाषाओ में मिल जायेगी। यह एप डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर पर सर्च कर सकते हैं।

अंत में – हमे उम्मीद है, की यहाँ पर हमने जो भी एप की सूचि दी है, वह सब आपके काम की होगी, इसके आलावा भी आप कोई और एप सुझाव में देना चाहते हैं, तो कमेंट में बताना ना भूले। अगर लेख से सम्बंधित को राय या सुझाव है, तो कमेंट में फीडबैक जरूर दीजिये।

नोट – इन सभी एप को डाउनलोड करने का लिंक हमने नहीं दिया है, लेकिन आपको जो भी एप पसंद है, आप उनको प्ले स्टोर में सर्च कर सकते हैं। सभी एप एंड्राइड प्ले स्टोर में उपलब्ध है।

This post was last modified on July 28, 2020 12:26 pm