KYA KAISE

MLA विधायक क्या होता है, विधायक कैसे बने ?

टॉपिक – विधायक क्या होता है, विधायक कैसे बने, विधायक बनना है, चुनाव कैसे लगे, विधायक का चुनाव कैसे लड़े। विधायक की सैलरी, विधायक का वेतन और भत्ते, विधायक की शक्ति या ताकत, MLA क्या है, एमएलए कैसे बने।

नमस्कार दोस्तों, आज हम विधायक बनने की प्रकिर्या के बारे में पढ़ेंगे, क्या आपको पता है, की विधायक क्या होता है, विधायक का काम क्या है, और एक आम आदमी विधायक कैसे बन सकता है। हम में से बहुत से लोग जो राजनीती में जाना चाहते हैं, उनका सपना होता है, की हम भी विधायक बने, एक मंत्री बने और देश के लिए काम करे। लेकिन क्या एक आम आदमी विधायक बन सकता है, एक गरीब व्यक्ति किसी राज्य का मंत्री या मुख्यमंत्री बन सकता है, यह सवाल हम लोगो के मन में भी आता है.

दोस्तों मेहनत से व्यक्ति कुछ भी बन सकता है, नरेंद्र मोदी चाय बेचते थे, और आज देश के प्रधानमंत्री है, और भारत के सबसे पॉपुलर व्यक्ति भी है, ठीक इसी प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक सरकारी नौकरी करते थे, लेकिन आज देखिये, वो अपने मेहनत और कर्म से देश की राजधानी के मुख्या है, इस तरह के और भी उदाहरण है, जो आपने टीवी और किताबो में पढ़ा होगा, आज मुझे लगा की एक आर्टिकल मैं इस टॉपिक पर ही लिखूं, जिसमे हम ये चर्चा करें, की आम आदमी एक विधायक कैसे बन सकता है, इसके लिए क्या करना होता है, कितना पैसा खर्च होता है, ये सब बातें मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा, तो चलिए शुरू करते हैं, आर्टिकल शुरू करने से पहले मै आपको अपने बारे में बता देता हूँ.

मेरा नाम अभिनव है, और मैं राजनितिक विज्ञान की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से कर रहा हूँ,मैंने कई अखबारों के लिए लेख भी लिखे हैं, मैं एक हिंदी ब्लॉगर और लेखक भी हूँ।

Contents

विधायक क्या होता है ?

सबसे पहले विधायक के बारे में जानकारी होनी जरुरी है, दोस्तों एक विधायक विधानमंडल या विधानसभा का सदस्य होता है, जिसे लोकतंत्र में लोगो द्वारा निर्वाचन करके विधानसभा में भेजा जाता है। एक राज्य का मुख्यमंत्री या फिर राज्य का मंत्री बनने के लिए विधायक होना अनिवार्य है। विधायक को इंग्लिश में MLA भी बोलते हैं, इसका Full Form Member Of Legislative Assembly होता है। विकिपीडिया के अनुसार

विधान सभा का सदस्य (एमएलए) वह प्रतिनिधि है जिसे भारतीय सरकारी प्रणाली के तहत एक निर्वाचन जिले के मतदाताओं द्वारा किसी राज्य के विधानमंडल के लिए चुना जाता है।

दोस्तों, अगर हम राज्य सरकार के बारे में पढ़ेंगे, तो पता चलेगा, की विधायकों का समूह ही राज्य में सरकार बनाता है, और अपना एक मुख्यमंत्री चुनता है, विधायक की मीटिंग में ही राज्य के मंत्री बनाये जाते हैं। सरकारी प्रशाशन में विधायक का एक अहम् योगदान होता है, और मुख्यमंत्री का सपना देखने वाले लोगो का यह पहला एम् होता है, भारी मतो से जीता एक विधायक राज्य में CM का दावेदार भी हो सकता है।

विधायक के लिए योग्यता

अब आपको विधायक के बारे में थोड़ी जानकारी हो गयी होगी, लेकिन क्या आपको पता है, की एक विधायक बनने के लिए भी योग्यता की जरुरत है, यह योग्यता पढ़ाई में नहीं है, बल्कि और भी कुछ मापदंड है, जिसके बाद ही एक व्यक्ति विधायक का चुनाव लड़ सकता है, आईये जानते है एक विधायक बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

  • विधायक बनने के लिए पहली शर्त उम्र है, यानि कैंडिडेट की आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • विधायक बनने के लिए दूसरी शर्त है, की वो व्यक्ति भारत का ही नागरिक होना चाहिए।
  • विधायक बनने के लिए तीसरी शर्त है, की वो व्यक्ति किसी भी सरकारी ऑफिस में किसी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • विधायक या मंत्री बनने की अंतिम शर्त है की वो व्यक्ति मानसिक रूप से पागल या दिवालिया नहीं होना चाहिए, यानी उसका मानसिक स्तर और दिमाग ठीक होना चाहिए। इसके साथ साथ व्यक्ति किसी कोर्ट में आरोपी भी नहीं होना चाहिए, अगर वो आरोपी है, तो इसकी जानकारी उसे इलेक्शन के समय देनी होगी।

तो दोस्तों, अगर आप ऊपर दिए गए सभी योग्यता के बिन्दुओ पर खड़े उतरते हैं, तो फिर आप एक विधायक का चुनाव लड़ सकते है, चुनाव कैसे लड़ना होगा, और चुनाव में जीत का क्या मंत्र है, इसकी जानकारी मैंने निचे दी है, तो चलिए अब जानते हैं, की एक विधायक के पास क्या पावर है और उसको क्या सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।

विधायक की शक्तियां

विधायक केवल एक पद नहीं, बल्कि एक Status Symbol भी है, चाचा विधायक है हमारे ये डाईलोग आपने कई बार सूना होगा, लेकिन क्या आपको पता है, की एक विधायक की शक्तिया क्या है, या फिर एक विधायक राज्य में कितना ताकत वर है।

एक विधायक की शक्तियों को चार भागो में बांटा जाता है, पहला विधान शक्तियां, यानी वो शक्तियां जो भारत के संविधान के अनुसान इन्हे मिली है, जैसे एक विधायक राज्य सूची और समवर्ती सूची पर अपनी विधायी शक्तियों का प्रयोग कर सकता है। राज्य सूची में अकेले व्यक्तिगत राज्य, जैसे कि व्यापार, वाणिज्य, विकास, सिंचाई और कृषि के महत्व के विषय शामिल हैं, जबकि समवर्ती सूची में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों जैसे उत्तराधिकार, विवाह, शिक्षा, गोद लेने, जंगलों और इतने पर। वह अपने कार्यक्षेत्र के अंदर इनपर कार्य कर सकता है, और जरुरत पड़ने पर सरकार से इनके लिए कोई कानून या निति बनाने के लिए बोल सकता है।

विधायक की शक्ति में दुसरा वित्तीय शक्ति है, यानि एक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार से वित्तीय मांग कर सकता है, और सरकार को फण्ड देने के लिए बोल सकता है। विधायक अपने विवेकनुसार इस पैसे को अपने कार्यक्षेत्र के अंदर खर्च कर सकता हैं।

विधायक के पास कार्यकारी शक्तियां भी होती है, जैसे वो अपने क्षेत्र की समस्याओ को लेकर डीएम और एसपी को समन भी कर सकता है, हालांकि डीएम और एसपी स्वतंत्र रूप से काम करते है, और इनको विधायक आदेश नहीं दे सकता। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों और संगठनों से जानकारी भी मांग सकता है।

विधायक के पास चुनावी शक्तियां भी होती है, जैसे विधायक राज्यसभा के सदस्यों का चयन भी कर सकता है, यानी राजयसभा के सदस्यों के लिए वोटिंग भी करता है, एक विधायक राष्टपति के चुनाव के लिए भी मतदान करता है।

विधायक की सैलरी

एक विधायक बनने के बाद कुछ सुविधाएं भी मिलती है. जैसे फ्री चिकित्सा सुविधा, बीमा संबधी सुविधा, फ्री यात्रा की सुविधा, सरकारी गाडी और कुछ राज्यों में सरकारी आवास भी मिलता है। विधायकों को सुरक्षा भी मिलती है, और वेतन एवं भत्ते भी मिलते हैं, वेतन या भत्ते राज्य सरकार पर निर्भर करते हैं, काई राज्यों में विधायक को पांच लाख से अधिक वेतन दिया जाता है, तो कुछ राज्यों में यह एक लाख है। कुल मिलाकर राज्य के सरकार यह निर्धारित करते हैं, की वो अपने राज्य के विधान सभा सदस्य को क्या सैलरी और सुविधा देना चाहते हैं।

जो विधायक मंत्री होते हैं, उन्हें ज्यादा सुविधाएं और भत्ते दिए जाते हैं, एक मुख्यमंत्री विधायक ही बनता है, तो उसे अलग से और भी सुविधा सेक्युरिटी और भत्ते दिए जाते हैं।

तो दोस्तों अब आपको एक विधायक के बारे में बेसिक जानकारी हो गयी होगी, यहाँ पर मैंने विधायक को क्या सुविधाएं मिलती है, वो आपको बताया, ध्यान रहे यहाँ पर मैंने केवल बेसिक और कम शब्दों में आपको यह जानकारी दी है, लेकिन अगर आप यह विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हमारे नए आर्टिकल का इंतज़ार करना होगा, जिसमे हम विधायक की सम्पूर्ण शक्तियां और सैलरी बताएंगे।

विधायक कैसे बने ?

अब आते हैं, महत्वपूर्ण टॉपिक पर, जिसका आपको इंतज़ार है, की एक विधायक कैसे बना जा सकता है, या फिर एक आम आदमी विधायक बनने के लिए क्या करे, क्या एक मध्यम वर्ग अथवा गरीब वर्ग का व्यक्ति भी विधायक बन सकता है, ये सब सवाल आपके मन में होंगे, जिसका जबाब आप ढूंढ रहे होंगे, तो बिना समय बर्बाद किये मैं आपको विधायक बनने की शुरुवात से लेकर अंतिम प्रकिर्या बताता हूँ। दोस्तों यह प्रकिर्या मैंने काफी रिसर्च करके बनाई है, और जरुरी नहीं है की यह सब लोगो पर लागू हो, लेकिन पढ़ने के बाद कुछ आईडिया जरूर आ जायेगा। तो क्या आप तैयार है एक विधायक बनने के लिए, अगर नहीं हैं,तो हो जाईये।

1. कोई राजनितिक पार्टी ज्वाइन करें

दोस्तों, अगर आप नेता बनना चाहते हैं, या फिर आप एक विधायक सांसद या मंत्री बनना चाहते हैं, तो सबसे पहली चीज़ है, की आपको चुनाव लड़ना होगा, और चुनाव लड़ने के लिए आपको कोई पार्टी ज्वाइन करनी होगी, आप चाहे तो इंडिपेंडेंट यानी निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन इसमें सफलता के बहुत कम Chances हैं, क्युकी जो व्यक्ति बहुत पॉपुलर होगा, वही आज के जमाने में निर्दलीय चुनाव जीत सकता है, हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है, की वो बिना किसी बड़े पार्टी को ज्वाइन करे, विधायक या मंत्री बन जाए, तो इसीलिए आपको सबसे पहले कोई एक पार्टी ज्वाइन करनी चाहिए।
आप कोई भी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं, जो पार्टी आपके विचारधारा से मेल खाती हो, और आपके क्षेत्र में जिसका अस्तित्व हो, आप उस पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। विधायक बनने के लिए यह एक पहली सीधी है। इसीलिए अगर आपने अभी अपना राजनितिक जीवन शुरू किया है, तो बिना देर किये आप कोई राजीनतिक पार्टी के ऑफिशल मेंबर बन जाईये।

लेकिन क्या आपको पता है, की एक राजनितिक पार्टी ज्वाइन कैसे करें, इसके लिए आपको उस राजीनतिक पार्टी के वेबसाइट पर जाकर ज्यादा जानकारी लेनी होगी, या फिर आप पार्टी ऑफिस से भी कांटेक्ट कर सकते हैं. वैसे मैंने इस वेबसाइट पर बीजेपी Join कैसे करे, ये लेख लिखा हुआ है, अगर आप बीजेपी के मेंबर बना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए काम आ सकता है। बाकी किसी और पार्टी को ज्वाइन करने के लिए पार्टी ऑफिस या वेबसाइट पर कांटेक्ट करें।

2. समाज सेवी बने

दोस्तों, जब आप कोई पार्टी ज्वाइन कर लेंगे, तो फिर आपको अपने क्षेत्र में काम करते रहना है, तभी आपकी छवि एक नेता की बनेगी, यानि एक नेता बनने के लिए समाजसेवा सबसे जरुरी है, और इसके लिए आपके पास पैसा भी होना चाहिए, बिना पैसा के समाजसेवा संभव नहीं है, लेकिन अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो फिर निराश मत होईये, आप बिना पैसे के भी समाज के लिए काम कर सकते हैं। जैसे लोगो को सरकारी योजना के बारे में बताना, लोगो की मदद करना, अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े नेता के साथ कार्य करना, ये सब भी समाज सेवा ही है। समाज सेवा करने से आपकी छवि में सुधार आएगा, और लोग आपको जानने लगेंगे, इससे जब आप आगे वोट मांगने जायेंगे, तो ज्यादा दिक्क्तों का सामना नहीं करना होगा।

3. लोकप्रियता बढ़ाएं

जब आप किसी राजनितिक दल से जुड़ जाएँ, और समाज की सेवा शुरू कर दें, तो फिर इस बीच में लोकप्रियता बढ़ाना भी जरुरी है, लोकप्रियता से मेरा मतलब ये नहीं है, की आप चिल्ला चिल्ला कर अपने बारे में लोगो को बताएं, आपको ये नहीं करना है, लेकिन आपको लोगो को बताना होगा, की आप इस Area में काम करते हैं, आपको अपना प्रचार करना होगा। अगर आपकी आर्थिक स्थति अच्छी है, तो न्यूज़ पेपर में समय समय पर अपने बारे में खबर छपवाते रहें। ठंडियों में कम्बल वितरण करें, गर्मियों में गरीबो को पंखा बाटें। मज़दूरों से संपर्क बनाएं और लोगो की मदद करते रहें। जब आप ये सब करेंगे, तो लोगो को पता चलेगा की हमारे यहाँ भी एक अच्छा नेता है। जो अगर चुनाव लड़ेगा तो लोग उसे समर्थन करेंगे।

दोस्तों आपकी पॉपुलैरिटी केवल समाज में ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि जिस पार्टी को आपने ज्वाइन किया है, उस पार्टी के बड़े नेताओ तक भी होनी चाहिए, इससे जब भी टिकट वितरण होगा, तो उसमे आपके नाम की भी चर्चा होगी।

कुल मिलाकर यहाँ पर एक स्ट्रॅटजी बनानी होगी, तभी सफलता मिल सकती है, अगर स्ट्रॅटजी में फ़ैल हो जायेंगे,तो फिर सफलता नहीं मिलने वाली।

4. पार्टी से टिकट मांगे

विधायक बनने के लिए और विधायक का चुनाव लड़ने के लिए आपको पार्टी से टिकट की जरुरत भी होगी, इसके लिए आप पार्टी के नेताओ से कांटेक्ट कर सकते हैं, और अपना काम उनको बता सकते हैं, दोस्तों इसके लिए पार्टी खुद आपके पास आएगी, आपको पार्टी के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जैसा मैंने आपको ऊपर में बताया बस वो आप फॉलो करते रहिये, यानी समाजसेवा और बड़े नेता से संपर्क बनाकर रखिये।

अपनी बुद्धि का उपयोग करिये,और कोशिश करिये की आप कैसे एक टिकट पा सकते हैं, अपने आप को सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रखिये, और लोगो से जुड़ने की कोशिश करिये। विधायक का या सांसद का टिकट पाना कोई आसान काम नहीं है, यह बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन यह असंभव नहीं है, बस इसके लिए स्मार्ट तरीके से काम करना होगा, यानि कम समय में मेहनत भी हो जाए, लोगो को आपके बारे में पता भी चल जाए, और टिकट मिलने के लिए नेता तक आप कांटेक्ट भी कर लें।

यह सब आपको स्वयं ही करना होगा, बस मेहनत करिये और फल की चिंता मत करिये।

5. चुनाव लड़िये

दोस्तों, विधायक का टिकट कैसे प्राप्त करे, इसकी जानकारी मैंने आपको ऊपर में बताई है, लेकिन अगर आपको टिकट नहीं भी मिलता है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं, आप अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं, निर्दलीय चुनाव लड़ना आसान होता है, लेकिन इसमें जीत पाने के लिए एक बेहतरीन स्ट्रॅटजी अपनानी होगी, चुनाव जितने के आप क्या कर सकते हैं, इसके बारे में मैंने निचे बताया है।

चुनाव लड़ना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, चुनाव जीतना ज्यादा मुश्किल काम है, चुनाव जितने के लिए आपको दो चीज़े की जरुरत होगी, पहली है पैसे और दुसरा है पॉपुलैरिटी, जब आपके पास ये दोनों चीज़े होंगी, तो ही आप एक दमदार उम्मीदवार बन सकते हैं, और भविष्य में विधायक बनने का ख्वाब देख सकते हैं।

अगर आपको किसी बड़े पार्टी से टिकट मिल जाता है, तो फिर विधायक बनना और भी आसान हो जायेगा, क्युकी लोग आजकल कैंडिडेट को नहीं बल्कि पार्टी को वोट देते हैं, इसीलिए पहला प्रयास किसी राजनितिक पार्टी से टिकट लेने का ही करे, जब आपको टिकट ना मिले, या मिलने की कोई संभावना ना हो, तो फिर आप एक निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।

कोई भी चुनाव लड़ने से पहले चुनाव प्रकिर्या के बारे में पूरी जानकारी लेना जरुरी है, जैसे आचार संहिता क्या होता है, पार्टी सिंबल क्या है, चुनाव लड़ने के लिए कितना फण्ड चाहिए, ये सब जानकारी आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाने के लिए गूगल में ECI लिखकर सर्च करें।

चुनाव कैसे जीतें ?

अब हम आखिरी पॉइंट पर पहुंच गए हैं, यहाँ पर आपको मैं चुनाव जीतने के लिए क्या करे, और किस स्ट्रॅटजी को फॉलो करे, ये बताऊंगा। दोस्तों चुनाव जीतने के लिए आपको ऊपर दिए गए सभी स्टेप तो फॉलो करने ही हैं, इसके साथ साथ आपको और भी तरीके का उपयोग करना होगा। अगर आप इन स्टेप्स को पढ़ने के बाद कुछ सीख पाए, तो मुझे कमेंट में जरूर बताईयेगा। चुनाव जीतने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

अपनी विधानसभा का पूर्वानुलोकन करें

चुनाव लड़ने से पहले आपको अपने विधानसभा का analysis करना होगा, जैसे विधानसभा में कितने गांव है, चुनाव में कौन सी जाति या धर्म के लोग किस पार्टी का समर्थन करते हैं, क्षेत्र कितना बड़ा है, और भी बहुत चीज़ो के बारे पता होना चाहिए, तभी आप चुनाव में जीत सकते हैं, जैसे आपसे पहले जितने भी उम्मीदवार जीते हैं, उनके जीत का क्या राज़ रहा, उन्होंने कौन से तरीके अपनाये, कितना खर्चा किया।

लोकल समस्याओं के बारे में जाने

आपको अपने क्षेत्र के लोकल समस्याओ के बारे में भी पता होना चाहिए, जैसे आपके क्षेत्र के लोगो की क्या समस्याएं है, आप उनकी समस्याएं को कैसे दूर कर सकते हैं, Local Issues और Major Issues की जानकारी आपको होनी चाहिए। इससे आपको चुनाव जीतने में काफी मदद मिलेगी।

एक स्ट्रॅटजी बनाएं

चुनाव जीतने के लिए स्ट्रॅटजी जरुरी है, जैसे प्रचार कैसे करना है, प्रमोशन कैसे करना है, लोगो से किस प्रकार मिलना है, चुनाव घोषणा पत्र किस प्रकार से बनाना है, ये सब एक स्ट्रॅटजी के अनुसार ही करना होता है, ताकि आप दूसरे उम्मीदवार से आगे निकल सकें। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक स्ट्रॅटजी बनाना बहुत जरुरी होता है, इसलिए एक्सपर्ट की राय लेकर आप भी अपने चुनाव के लिए एक स्मार्ट स्ट्रॅटजी बनाइये। इसबारे में अधिक जानने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया की हेल्प लीजिये।

वोटर से सम्पर्क करें

चुनाव जीतने के लिए वोटर से सही सम्पर्क करना होता है, हर वोटर से मिलना होता है, उनको अपने बारे में बताना होता है, अपने घोषणा पत्र और वादे की जानकारी देनी होती है, तभी आपको वोट मिलेगा, और आप एक विधायक बन पाएंगे। लोगो से संवाद करते समय नई तकनीक का भी प्रयोग करिये, जैसे आजकल सोशल मीडिया से भी आप अपने क्षेत्र के लोगो से संपर्क कर सकते हैं, अपनी रैली के बारे में बता सकते हैं। और समय समय पर लोगो से बातचीत कर सकते हैं। चुनाव लड़ने से पहले वोटर की सलाह और सुझाव लेना भी जरुरी है।

अंत में – तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से विधायक क्या होता है, और विधायक कैसे बने ये आपको समझ में आ गया होगा, मैंने बहुत रिसर्च करके ये आर्टिकल लिखा है, और अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव देना है, तो आप मुझे निचे कमेंट में बता सकते हैं, अगर इस आर्टिकल में कोई त्रुटि है या फिर आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आप निचे कमेंट का उपयोग कर सकते हैं, अगर आप मुझसे कोई निजी सवाल करना चाहते हैं, तो मेरे कांटेक्ट पेज पर जाकर पूछ सकते हैं। मैं आपका जबाब सवाल पूछने के अगले 24 घंटे के अंदर दे दूंगा। इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिये। वेबसाइट का नाम है Contact Bhaiya डॉट कॉम।

पढ़िए – नरेंद्र मोदी कांटेक्ट नंबर
पढ़िए – अमित शाह फ़ोन नंबर
पढ़िए – अरविदं केजरीवाल WhatsApp नंबर
पढ़िए – राहुल गाँधी से कांटेक्ट कैसे करें

Tags –  विधायक क्या होता है, विधायक कैसे बने, विधायक बनना है, चुनाव कैसे लगे, विधायक का चुनाव कैसे लड़े। विधायक की सैलरी, विधायक का वेतन और भत्ते, विधायक की शक्ति या ताकत, MLA क्या है, एमएलए कैसे बने। MLA Kya Hota Hai, MLA Kaise Bane, How to become mla in hindi, vidhayak kaise bane

This post was last modified on November 18, 2021 7:11 pm