Categories: All Contact Number

विधायक की सैलरी कितनी होती है?

भारतीय शासन व्यवस्था में सरकार बनाने के लिए काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ता है उसके बाद जाकर किसी पार्टी की सरकार बन पाती है, इसमें बहुत से लोगों का योगदान होता है जिसमें विधायक का होना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है विधायक यह तय करते हैं कि सत्ता में किसकी सरकार आएगी, इंटरनेट पर गूगल के माध्यम से अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि विधायक कौन होता है,विधायक के कार्य क्या क्या होते हैं और विधायक को मिलने वाला वेतन कितना होता है? अधिकतर सवाल जो पूछा जाता है वह यही पूछा जाता है कि एक विधायक को कितना वेतन मिलता है उसको वेतन किस रूप में दिया जाता है और अलग-अलग कार्यों के लिए उन्हें कितना कितना वेतन दिया जाता है, इस तरह के अलग-अलग तरह के सवाल गूगल पर आपको भी मिल जाएंगे और हो सकता है आपने भी कभी ना कभी यह जानने का प्रयास किया हो कि विधायक को कितनी सैलरी मिलती है, तो आपके इन्हीं सब सवालों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए इसी विषय पर एक आर्टिकल लेकर आए हैं जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि विधायक को मिलने वाला वेतन कितना होता है? वह किस रूप में मिलता है अलग-अलग कार्यों के लिए विधायक को कितना पैसा दिया जाता है? यदि आप भी इस विषय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे आज के आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें इस आर्टिकल में आपको काफी जानकारी मिलने वाली है, तो आइए ज्यादा समय न लेते हुए विस्तार से इस विषय के बारे में अपनी समझ बनाते हैं।

Contents

विधायक कौन होता है?

इससे पहले हम आपको यह बताए कि एक विधायक को सरकार की तरफ से कितना पैसा दिया जाता है आपके लिए यह जानना भी बहुत जरूरी है कि असल में विधायक कौन होता है? उसके कार्य क्या क्या होते हैं इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि एक विधायक को सरकार की तरफ से हर महीना कितना पैसा मिलता है, आपकी जानकारी के लिए आपको बताना चाहेंगे कि विधानसभा और विधान परिषद के मनोनीत सदस्यों को ही विधायक कहा जाता है,राज्य के विकास और उसके उन्नति के लिए जो भी योजनाएं बनाई जाती है और उन पर जो भी निर्णय लिया जाता है, वह विधान सभा और विधान परिषद के सदस्यों के द्वारा ही लिया जाता है, सरल शब्दों मे समझा जाये तो यह कह सकते है की सरकार का गठन विधान सभा और विधान परिषद मे उपस्थित सदस्यों से मिलकर ही होता है, इससे आप समझ गए होंगे की किसी भी पार्टी मे एक विधायक का महत्व कितना अधिक होता है।

विधायक के कार्य और अधिकार

(2.1) क्षेत्र में होने वाली हर समस्या को ध्यान से समझना और उस पर चर्चा करके उस समस्या का समाधान निकालना विधायक का सबसे बड़ा कार्य होता है जो किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है,सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का समर्थन करना और उसके अनुसार कार्य करना भी विधायक के लिए जरूरी होता है।

(2.2) विधायक के पास ही अधिकार होता है कि वह सदन में लोगों से प्रश्न पूछ सकता है और प्रश्न पूछने पर उसका जवाब भी दे सकता है।

(2.3) यदि विधायक को ऐसा लगता है कि उसे अपने क्षेत्र में कार्यालय खोलने की आवश्यकता पड़ रही है जिसके माध्यम से वह और बेहतर ढंग से कार्य कर सकेगा तो उसे इस बात का पूरा अधिकार है कि वह अपने क्षेत्र में कार्यालय खोल सकता है इसके लिए उसे किसी की भी आज्ञा लेने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़िए – विधायक कैसे बने ?

विधायक को कितना वेतन मिलता है ?

विधायक का वेतन – salary of mla

अब सवाल की तरफ बढ़ते हैं जो इंटरनेट पर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि आखिर एक विधायक को सरकार की तरफ से कितना वेतन दिया जाता है, आपकी जानकारी के लिए यह बताना चाहेंगे कि हर राज्य में विधायकों को अलग-अलग तरह से वेतन दिया जाता है सभी विधायकों को मिलने वाला वेतन एक समान नहीं होता है,जैसे दिल्ली के विधायक को मिलने वाला वेतन दो लाख के करीब होता है और तेलंगाना के विधायक को 250000 के करीब वेतन दिया जाता है इसी प्रकार महाराष्ट्र में विधायक को सरकार की तरफ से ₹170000 वेतन दिया जाता है इसी प्रकार अलग अलग राज्य में विधायकों को अलग-अलग तरह से वेतन मिलता है, अब ऐसा भी नहीं है कि हर राज्य में विधायक को मिलने वाला वेतन एक लाख से अधिक होता है बात की जाए त्रिपुरा, नागालैंड,मणिपुर और असम की तो यहां पर बनने वाले विधायक को सरकार की तरफ से 30000 से 40 हज़ार के बीच में वेतन मिलता है और अगर किसी राज्य के विधायक को अधिक पैसा दिया जा रहा है तो इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि वह विधायक ज्यादा योग्य है इसका अर्थ यह है कि उस राज्य में होने वाला कार्य अधिक है, उस राज्य की जनसंख्या अधिक है इसलिए वेतन का वितरण भी उसी प्रकार किया जाता है ताकि विधायक मिलने वाले वेतन से संतुष्ट रहे, अगर दिल्ली के विधायक को 30000 या ₹40000 दिए जाएंगे तो वह उस में संतुष्ट में नहीं रह पाएगा क्योंकि दिल्ली में जनसंख्या भी अधिक है और कार्य भी अधिक है।

वेतन किस रूप में दिया जाता है?

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि विधायक को मिलने वाला वेतन व्यक्तिगत तौर पर पूरा उसी का होता है तो शायद आप गलत है, क्योंकि किसी भी राज्य के विधायक को जो पैसा मिलता है वे उससे जुड़े विभिन्न विभिन्न कार्यों के होते हैं जैसे पेट्रोल का खर्चा, मोबाइल बिल खर्च, पर्सनल असिस्टेंट की फीस जैसे अलग तरह के कार्यों के लिए भी वेतन दिया जाता है,आपकी जानकारी के लिए हम यह बताना चाहेंगे कि किसी भी राज्य का विधायक अपने 5 साल के अंदर वह 50 हैंडपंप लगवा सकता है, और उस विधायक को एक हैंडपंप के लिए ₹50000 दिए जाते है ताकि वह हैंडपंप लगवा सके,इसके अलावा विधायक के वेतन में उसके क्षेत्र में आने-जाने और दौरा करने का खर्च भी सम्मिलित होता है इसी कारण भारत में वर्तमान समय में जितने विधायक हैं उनमें से अधिकतर विधायकों को 100000 से भी ज्यादा का वेतन मिलता है, तेलंगाना राज्य के बारे में हम आपको बताना चाहेंगे कि तेलंगाना के विधायक को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाता है अर्थात पूरे भारत में जितने भी विधायक हैं उनमें से सबसे अधिक वेतन तेलंगाना के विधायक को ही दिया जाता है।

उदाहरण

हम आप को उदहारण के तौर पर एक विधायक के वेतन का ब्यौरा बताते हैं इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि भारत में जो विधायक को वेतन मिलता है वह किस तरह से मिलता है और किन किन कार्यों के लिए किया जाता है, बात करते हैं उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश में भारत की सबसे अधिक जनसंख्या रहती है,और उत्तर प्रदेश के विधायक को हर महीना 187000 करीब वेतन दिया जाता है,₹75000 विधायक के वेतन के होते हैं इसके अलावा जितना भी पैसा बचता है वह विधायक के अन्य कार्यों में लगाया जाता है,जैसे विधायक के पेट्रोल का खर्चा 24000 होता है,6000 मोबाइल का खर्च होता है, 6000 इलाज का खर्चा,और ₹6000 विधायक के असिस्टेंट की फीस होती है इसके अलावा यूपी का विधायक जो भी कार्य करता है जैसे खाना,पीना,रहना यह सभी का खर्चा उत्तर प्रदेश के विधायक के वेतन में सम्मिलित होता है, इसी प्रकार भारत में स्थित जितने भी विधायक हैं उन विधायक को मिलने वाला वेतन इसी प्रकार दिया जाता है।

सवाल और उनके जवाब ?

(1) तेलंगाना के विधायक को हर महीना कितना वेतन दिया जाता है?

जैसा कि हमने इस आर्टिकल में भी आपको बताया कि एक तेलंगाना का विधायक है जिसको भारत में सबसे अधिक वेतन दिया जाता है उनको हर महीना ₹250000 वेतन के रूप में दिया जाता है, जो भारत में मौजूद सभी विधायकों से अधिक है।

(2) भारत में कुल कितने विधायक हैं?

शायद आप मे से बहुत कम लोग होंगे जिनको यह पता होगा कि वर्तमान समय में भारत में कितने विधायक मौजूद हैं और उनकी संख्या क्या है यदि आपको नहीं पता है तो आपकी जानकारी के लिए यह बताना चाहेंगे कि वर्तमान समय में भारत के अंदर 4123 विधायक है।

(3) सबसे कम वेतन दिए जाने वाला विधायक किस राज्य का है?

भारत में सबसे कम वेतन जिस विधायक को दिया जाता है वह विधायक त्रिपुरा का है, त्रिपुरा के विधायक को सबसे कम वेतन इसलिए भी मिलता है क्योंकि त्रिपुरा की जनसंख्या इतनी अधिक नहीं है और वहां पर होने वाले कार्य भी इतने ज्यादा नहीं हैं यही कारण है कि त्रिपुरा के विधायक को भारत में सबसे कम वेतन दिया जाता है।

(4) किसी भी राज्य का विधायक 5 साल के अंदर कितने हैंडपंप लगवा सकता है?

अगर आप शुरू से हमारा आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो आपको इस सवाल का जवाब जरूर पता होगा, किसी भी राज्य के विधायक को 5 साल के अंदर 200 हैंडपंप लगवाने की अनुमति होती और उसको हर हैंडपंप के लिए ₹50000 दिया जाता है जिसके खर्चे से वह हैंडपंप लगवा सकते है।

अंतिम शब्द

तो अगर आप भी इंटरनेट पर बार-बार सर्च करते हैं कि एक विधायक को महीने में कितना वेतन दिया जाता है और आप जानना चाहते हैं कि एक विधायक को सरकार की तरफ से कितना वेतन मिलता है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में यह जो भी सवाल होंगे वह सभी सवाल दूर हो जाएंगे और आपको उन सभी का जवाब मिल जाएगा, हमने आपको विस्तार से बताने का प्रयास किया है, के विधायक को महीने में कितना वेतन मिलता है और उसका ब्यौरा क्या होता है विधायक का असल में वेतन कितना होता है, यदि आपको हमारे आर्टिकल से जानकारी प्राप्त हुई है और आपको कुछ जानने का मौका मिला है तो हम आपसे निवेदन करना चाहेंगे कि इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और अपने दोस्तों तक इस आर्टिकल को पहुंचाएं ताकि वह भी इस जानकारी के बारे में जान सकें, और विस्तार से पढ़ सके हैं कि एक विधायक को सरकार की तरफ से मिलने वाला वेतन कितना होता है।