• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
CONTACTBHAIYA

Contact Bhaiya

  • HOME
  • All Contact Number
    • GOVERNMENT NUMBER
    • CHIEF MINISTERS
    • COMPANY NUMBER
  • BANK
  • Celebrity
  • KYA KAISE
  • Education
  • Sarkari Yojana

लूडो किंग गेम डाउनलोड कैसे करें ?

July 6, 2020 By Team Leave a Comment

इस लॉकडाउन में एक गेम बहुत प्रसिद्द हुआ, जिसका नाम था, लूडो किंग, या फिर और भी दूसरे लूडो गेम बहुत प्रसिद्द हुआ, इस लेख में हम लूडो किंग गेम डाउनलोड कैसे करे, इस गेम को कैसे खेले, और इस गेम से जुड़े कुछ और जानकारी जानेंगे, कुछ लोग यह भी पूछते हैं की क्या यह इंडियन गेम है या नहीं, तो आज हम इसका भी जबाब देंगे।
अगर आप लूडो के फेन है, तो फिर आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा, यहाँ पर इस गेम से जुडी सभी जानकारी दी जायेगी, में आपको लूडो का इतिहास भी बताऊंगा, की यह गेम कैसे शुरू हुआ, और आज इस गेम को लोग ऑनलाइन कैसे खेल रहे हैं। मेरा ना, अभिनव है, और में आपको आज लूडो किंग एप के बारे में बताने वाला हूँ, मै आपको लूडो एप डाउनलोड, लूडो किंग डाउनलोड या फिर लूडो डाउनलोड एंड्राइड एप सब बताने वाला हूँ।

Contents

लूडो गेम क्या है ?

सबसे पहले हम लूडो गेम के बारे में जानते हैं, तो दोस्तों यह खेल हम बचपन से ही खेलते आ रहे हैं, इस खेल की सबसे बड़ी खासियत यह है, की यह हर उम्र के लोग खेलते हैं, ऐसा नहीं है की ऐसे केवल बच्चे ही पसंद करते हैं, बल्कि इसे बड़े लोग, बुजुर्ग लोग सभी ऐज ग्रुप के लोग पसंद करते है। यह भारत का एक मात्र गेम है, जो दुनिया के कई देशो में पॉपुलर है। खासकर हमारे पडोसी देश पाकिस्तान, नेपाल और बंगलादेश में तो यह भारत की तरह ही पॉपुलर है। बाकी इस गेम को खेलने वाले लोग दुनिया में और भी है, जैसे इस खेल की लोकप्रियता अमेरिका, यूरोप , ऑस्ट्रिलया या फिर अरब देशो तक धीरे धीरे फ़ैल रही है।

लेकिन हम में से कितने लोगो को इस गेम से जुड़ा इतिहास पता है, वैसे अगर आप अभी गेम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निचे स्क्रॉल कर सकते हैं, और फटाफट गेम डाउनलोड पर लगा कर फिर यह लेख पढ़ सकते हैं। तो आईये जानते है इस खेल की शुरुवात कैसे हुई।

इस खेल की सटीक उत्पत्ति अज्ञात है, लेकिन खेल का सबसे पहला प्रमाण महाराष्ट्र की ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं से मिलता है, जहाँ बोर्ड खेल को दीवार पर चित्र के रूप में दर्शाया गया था। इससे यह प्रतीत होता है कि लूडो का इतिहास भारत से जुड़ा हुआ है। सदियों से, लोगों ने उसी तरह के खेल खेले हैं जिन्हें हम आज लूडो के नाम से जानते हैं। यह विभिन्न माध्यमों जैसे कपड़ा, स्लेट, बोर्ड पर बीज, गोले, सीढ़ी या पासा का उपयोग करके खेला जाता था। सैकड़ों वर्षों के बाद, खेल को अब वस्तुतः मोबाइल ऐप के रूप में भी खेला जा सकता है, जहां खिलाड़ी इंटरनेट के माध्यम से भी इस खेल को खेल सकता है।

लुडो को भारतीय इतिहास में अलग-अलग समय में कई नामों से जाना जाता था, जैसे ‘चौसर’, ‘चोपड़’ या ‘पचीसी’।कई अन्य लोकप्रिय विविधताओं में दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। उदाहरण के लिए, खेल के स्पेनिश संस्करण को ‘पारचेसी’ नाम से जाना जाता था और चीनियों ने इसे ‘चतुश पाद’ कहा था (जिसका अर्थ है चार कपड़ा)। यह अफ्रीका में ‘लुडु’ नाम से जाता है। इस प्रकार से आप समझ सकते हैं, की यह कितना पुराना और प्रसिद्द खेल है।

लूडो किंग गेम

लूडो किंग एक मोबाइल गेमिंग एप है, जो गेमेटन ने डेवलप किया है, इसको बनाने वाले विकास जैस्वाल है। यह ऑनलाइन गेमिंग एप एंड्राइड आइओस और विंडो प्लेटफार्म पर उपलब्द्ध है। यह इस समय भारत में सबसे पॉपुलर गेमिंग एप है, कोरोना के कारन इस गेम की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ, जब लोग घरो में बंद थे, तो लोगो ने इसी गेम को अपना फेवरेट टाइम पास बनाया। लूडो किंग के अभी दस करोड़ से अधिक डाउनलोड है। यह भारत का एकलौता ऐसा एप है, जो इतने ज्यादा डाउनलोड पाने में सफल हुआ है, इसको खेलने वाले लोगो की संख्या भारत में ही नहीं, बल्कि पडोसी देशो और दुनिया के विभिन्न मुल्को तक फैली हुई है।

लूडो किंग गेम डाउनलोड

इस गेम को डाउनलोड करना काफी आसान है, इसके लिए बस आपको अपने एंड्राइड फ़ोन में जाना होगा, यहाँ पर एक एप होता है जिसे प्ले स्टोर बोलते हैं, आपको अपने फ़ोन में यह एप आसानी से मिल जायेगा, इसके बाद आपको प्ले स्टोर में जाकर इस गेम को सर्च करना है, निचे में हमने डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दी है, जिसपर क्लिक करके आप इस गेम को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। लूडो किंग गेम एंड्राइड फ़ोन के साथ साथ एप्पल कम्पनी के IPHONE और माइक्रोसॉफ्ट के विंडो ओएस में भी डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपके फ़ोन में एप स्टोर नहीं है, या फिर एप स्टोर में डाउनलोड होने में कोई समस्या आ रही है, तो आप इस गेम को गूगल सर्च करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे क्योकि अब आप इस वेबसाइट पर आ गए हैं, तो अब आपको कहीं और जाने की जरुरत नहीं है, हमने निचे में एक लिंक दिया है, आप वहां पर जाकर लूडो किंग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

ludo king game download

गेम को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अब क्या आपको पता है, इस एप में क्या क्या फीचर है, अगर आपने पहले से किसी के फ़ोन में यह गेम खेला होगा, तो आपको इस गेम से जुड़े सभी फीचर के बारे में पता होगा, लेकिन अगर आपको नहीं पता है, तो में आपको बता देता हूँ, इस गेम को चार तरीके से खेला जा सकता है, एक ऑप्शन है, कंप्यूटर का इसमें आप अपने साथ कंप्यूटर से मिलकर एक गेम खेल सकते हैं, यह गेम खेलने का सबसे आसान तरीका है।

इसके बाद एक ऑप्शन है प्ले विथ फ्रेंड इसमें आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन कनेक्ट करके गेम खेल सकते हैं, इसके लिए आपको एक ऑनलाइन कोड बनाना होगा, फिर आप इस कोड को अपने दूसरे दोस्त को बताये जिसके बाद वो ज्वाइन हो जायेगा, ध्यान रहे दोनों को ज्वाइन होने के लिए एक ही एप का इस्तेमाल करना होगा।

इस एप में ऑनलाइन मल्टी प्लेयर फीचर भी है, जिसमे आप ऑनलाइन रैंडम व्यक्ति के साथ भी गेम खेल सकते हैं। इसके बाद अगर आप बिना इंटरनेट के गेम खेलना चाहते हैं,तो आप लोकल मल्टी प्लेयर का ऑप्शन चुन सकते हैं, इसके लिए सभी खिलाड़ी को एक ही जगह बैठकर एक ही मोबाइल से गेम खेलना होगा। इसमें अधिकतम छह लोग गेम से जुड़ सकते हैं।

u003cstrongu003eक्या यह गेम बिलकुल फ्री है ?u003c/strongu003e

हाँ यह एक फ्री गेम है, लेकिन कॉइन खरीदने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं।

u003cstrongu003eइस गेम में कितने लोग खेल सकते हैं।u003c/strongu003e

इस गेम में आप कंप्यूटर के साथ अकेले भी खेल सकते हैं, अधिकतम छह लोग इस खेल से जुड़ सकते हैं।

u003cstrongu003eलूडो किंग गेम डाउनलोड कैसे करें ?u003c/strongu003e

लूडो किंग गेम डाउनलोड करने का तरीका ऊपर बताया गया है।

u003cstrongu003eक्या लूडो किंग गेम इंडियन है ?u003c/strongu003e

हाँ यह एक भारतीय गेम है।

अंत में: यह लेख लूडो किंग गेम डाउनलोड, लूडो किंग गेम कैसे खेले, लूडो गेम खेलने का तरीका, लूडो गेम डाउनलोड कैसे करे, फ्री डाउनलोड टॉपिक पर ह। अगर गेम खेलने में कोई समस्या आ रही है, या फिर लूडो किंग गेम डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो आप कमेंट में हमसे मदद मांग सकते है, बाकी अन्य किसी समस्या के लिए आप इस गेम के डेवलपर से कांटेक्ट कर सकते हैं।

पढ़िए: व्हाट्सएप डाउनलोड करने का तरीका
पढ़िए: फेसबुक डाउनलोड कैसे करें

Filed Under: Uncategorized

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

mUST rEAD

अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब, वेकन्सी 2021

भारत सरकार कांटेक्ट नंबर – फ़ोन नंबर

Rubika Liyaquat WhatsApp Number, Phone Number

पीएम नरेंद्र मोदी की सैलरी कितनी है?

यूट्यूब फॉर एंड्राइड एप डाउनलोड – Download YouTube

बिज़नेस के लिए सरकारी लोन कैसे ले – Business Loan

Jannat Zubair WhatsApp Phone Number यहाँ है ?

FIR क्या होता है ? FIR Kaise Karwaye

अंजना ओम कश्यप का फ़ोन नंबर, WhatsApp नंबर

MS Office क्या है ? माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की जानकारी

© 2019–2026 Abhinav Mishra All rights reserved.