Education

FIR क्या होता है ? FIR Kaise Karwaye

बहुत से लोग जो कानून की जानकारी जानना चाहते हैं, वो मुझसे सबसे पहला प्रश्न FIR के बारे में करते हैं, जैसे FIR क्या होता है, FIR कैसे करवा सकते हैं, और इसको करवाने से पहले हमे क्या क्या पता होना चाहिए, इस आर्टिकल में, मै आपको FIR जिसको प्राथमिकी भी कहते हैं, इसपर पूरी जानकारी देने वाला हूँ, अगर आपमें से कोई व्यक्ति इस पर अधिक जानना चाहता है, तो बिना आर्टिकल पूरा पढ़े, आपको यहाँ से कही नहीं जाना चाहिए, मेरा नाम है अभिनव और में आपका अपने ब्लॉग पर स्वागत करता हूँ, तो चलिए एक एक करके इन सभी चीज़ो पर नज़र डालते हैं।

Contents

FIR क्या है?

देखिये, FIR (What is FIR) जिसको पूरा फुल फॉर्म है फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट एक शिकायत प्राथमिकी है, किसी आपराधिक घटना के संबंध में पुलिस के पास कार्यवाई के लिए दर्ज की गई सूचना को प्राथमिकी या प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) कहा जाता है। जैसे अगर आपको पुलिस से कोई शिकायत करनी हो, तो आप सबसे पहले क्या करेंगे, आप अपनी समस्या पुलिस को बतायेगे, फिर पुलिस उसको अपनी डायरी में नोट करेगी, और डायरी में आपकी शिकायत नोट करने के बाद पुलिस आपको उसकी एक कॉपी देगी, बस यही प्रक्रिया को FIR बोलते हैं।

FIR लिखवाना बिलकुल फ्री हैं, और इसके लिए आपसे कोई भी पुलिस स्टेशन एक भी पैसा नहीं मांग सकता, दुसरा FIR लिखवाना हर नागरिक का अधिकार है, इसीलिए अगर कोई पुलिस प्राथमिकी लिखने से मना कर दे, तो आप उसकी शिकायत पुलिस थाना के ऊपरी अधिकारियो से कर सकते हैं।

बहुत बार पुलिस FIR लिखने या दर्ज़ करने से मना कर देती है, ऐसा दो केस में हो सकता है, जब पुलिस को आपकी बातो पर विस्वास ना हो, और दुसरा जब पुलिस आपको ये कह दे की आपका मामला इस पुलिस स्टेशन का नहीं है, इन दोनों केस में आप पुलिस को CRPC 154 के तहत अपने अधिकारों का हवाला देकर FIR लिखवाने के लिए कह सकते हैं। आप पुरे देश में कहीं भी प्राथमिकी दर्ज़ करा सकते हैं।

FIR कैसे करवाएं ?

अब दोस्तों आपको पता चल गया होगा, की आखिर ये FIR या फिर प्राथमिकी होती क्या है, अब में आपको FIR कैसे लिखवाएं, या फिर प्राथमिकी दर्ज़ कैसे करवाएं, इसके बारे में बताऊंगा। क्युकी जीवन में बहुत बार हम लोगो को पुलिस में जाना पड़ सकता है, या फिर FIR लिखवानी पड़ सकती है, इसमें घबराने की बिलकुल भी बात नहीं है, क्युकी हर किसी व्यक्ति को कानून की जानकरी होनी चाहिए, तो चलिए अब जानते हैं, की हम FIR कैसे दर्ज़ करा सकते हैं, या फिर FIR दर्ज़ करवाने से पहले हमारे पास क्या क्या जानकारी होनी चाहिए।

देखिये प्राथमिकी लिखवाने के लिए बस आपको एक पुलिस स्टेशन जाना होता है, और एक सादे पेज पर शिकायत लिखा होना चाहिए, आप मौखिक रूप से भी शिकायत दर्ज़ करवा सकते हैं। शिकायत लिखवाने से पहले आप घर में ही एक सादे पेपर पर पहले सारी जानकारी लिख लीजिये। जानकारी लिखते समय आपको निचे दिए गए सभी बिन्दुओ पर प्रकाश डालना है। यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन अपने पक्ष को मज़बूत करने और सभी जानकारी का सही आभास भी होना जरुरी है।

FIR में इन बिन्दुओ पर बताना या लिखना जरुरी है।

  1. कब – सबसे पहले आपको ये बताना जरुरी है, की आपके साथ घटना कब हुई। अगर काफी पुराना मामला है, तो आप कम शब्दों में ये बताएं की घंटना कब से शुरू हुई।
  2. कहाँ – कहाँ से मतलब है की आपको यहाँ पर घटना की जगह बतानी है, जैसे घर, कंपनी, रोड, रास्ता आदि।
  3. किसने – अपराध किस व्यक्ति ने किया, अगर आपको उसकी जानकारी है, तो आप उसका नाम भी लिखे, अगर आपको किसी पर शक है, तो आप शक के आधार पर भी उसका नाम जरूर लिखिए।
  4. किसको – क्या अपराध आपके साथ हुआ, या फिर जिस भी व्यक्ति के साथ हुआ, उसका नाम और नंबर देना भी अनिवार्य है।
  5. किसलिए – यह एक जरुरी विषय है, इसमें आपको बताना है, की ये हादसा या घटना आपके साथ क्यों हुई, आपको क्या लगता है, कोई दुश्मनी, परवारिक कलह आदि, ये सब आप बता सकते हैं।
  6. किसके सामने – जी हाँ, आपको पता है किसी केस को मज़बूत करने के लिए आपके पास गवाह होना जरूर है, अगर आपके पास गवाह है, तो फिर आप उसका नाम भी यहाँ पर जरूर बता सकते हैं, जैसे अगर कोई व्यक्ति हो, कैमरा हो, आप ये सब यहाँ मेंसन कर सकते हैं।
  7. क्या किया – ऊपर में मैंने आपको जो भी बताया उसको लिखने के बाद आपको अपराध के बारे में लिखना है, जैसे आपके साथ क्या घटना हुई, यह प्राथमिकी का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। जैसे अगर आपके साथ चोरी या लूटपाट हुई, या फिर दुसरा कोई गंभीर घटना है, तो उसके बारे में आपको यहाँ पर विस्तार से बताना है। क्युकी यह प्राथमिकी रिपोर्ट है, इसीलिए आपको सभी जानकारी बिलकुल सोच समझ कर ही लिखनी है।

तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है, की ये सब पढ़ने के बाद आप आसानी से प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के बारे में समझ गए होंगे, किसी भी इमरजेंसी के लिए सो नंबर डायल करिये। बलात्कार और हत्या जैसी घटना काफी सेंसीटिव है, इसपर बिना समय गवाएं आप पुलिस के पास जाकर शिकायत लिखवा सकते हैं। इसमें कारवाही तुरंत और काफी तेज़ी से होती है।

अगर आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश और, महाराष्ट्र, कर्नाटका, बंगाल जैसे राज्यों से हैं, तो आप ऑनलाइन भी प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज़ करवा सकते हैं, बाकी राज्यों के लिए आप गूगल करके चेक कर लीजिये, की क्या आपके राज्य में ऑनलाइन कंप्लेंट करने की सुविधा प्राप्त है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) फॉर्मेट

जानकारी के लिए हमने यहाँ पर सैंपल दिया है।, पहले में हमने बाइक चोरी पर एक प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखी है। अगर आपकी शिकायत भी इन विषयो से मिलती जुलती है, तो आप भी बिलकुल मेरी तरह ही (F I R) लिख सकते हैं, तो आईये देखते हैं, मैंने कैसे लिखा।

फॉर्मेट एक – फ़ोन (या कुछ भी )चोरी होने पर एक प्राथमिकी

सेवा में

माननीय थाना प्रभारी
थाना का नाम और एड्रेस

विषय – फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट के लिए

महोदय

मै कल शाम में लगभग 7 बजे के करीब घर से आ रहा था, मेरा घर मेट्रो स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूर है, तभी मै पुल के निचे से घर की और बढ़ रहा था, इतने देर में कुछ बदमाशों ने मुझे घेर लिया, और चाक़ू से मुझे मारने की धमकी देने लगे, उनलोगो ने मुझे बोला, जो भी तुम्हारे पास है वो देदो, मैंने अपना फोन और पर्श उनको दे दिया। उस समय मुझे अपनी जान बचाना भलाई लगा। उस फोन में मेरा इम्पोर्टेन्ट डाटा और पर्श में मेरे कुछ महत्वपूर्ण कार्ड, जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि था। इस कारन मुझे बहुत परेशानी हो रही है।
कृपया इस प्राथमिकी को दर्ज़ करके चोरो को पकड़ने का प्रयास करें। में आपका बहुत आभारी रहूंगा।

रोहित (आपका नाम)
हस्ताक्षर – और तारीख

सवाल और जबाब

दोस्तों इस आर्टिकल में, मैंने आपको FIR क्या होता है, फिर का फुल फॉर्म क्या है, FIR लिखते समय किन बातो का ध्यान रखें, और FIR कैसे लिखे, आदि पर बेसिक तरीके से समझा दिया है। अगर आपको आर्टिकल पढ़ने के बाद कोई बात समझ नहीं आ रही है, या फिर आप मुझसे इस विषय पर और कुछ जानना छाते हैं, तो उसके लिए आप निचे में जो कमेंट बॉक्स दिया है, उसका उपयोग कर सकते हैं। इस आर्टिकल से अगर आपको कुछ सिखने को मिला तो आप निचे में जो सोशल मीडिया बटन जैसे फेसबुक और ट्विटर व्हाट्सएप दिख रहे हैं, उनपर क्लिक करके ये आर्टिकल आप अपने दोस्तों को भी भेज सकते हैं।

आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, आपके सवाल और सुझाव मैं कमेंट के माध्यम से जबाब दूंगा।

जरूर पढ़िए – नरेंद्र मोदी जी का व्हाट्सएप नंबर
जरूर पढ़िए – ग्रह मंत्री श्री अमित शाह का फोन नंबर

This post was last modified on December 6, 2020 12:01 pm