• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
CONTACTBHAIYA

Contact Bhaiya

  • HOME
  • All Contact Number
    • GOVERNMENT NUMBER
    • CHIEF MINISTERS
    • COMPANY NUMBER
  • BANK
  • Celebrity
  • KYA KAISE
  • Education
  • Sarkari Yojana

फेसबुक का मालिक कौन है, फेसबुक देश ?

January 16, 2021 By Team Leave a Comment

नमस्ते दोस्तों, फेसबुक आज हम सब की ज़िंदगी में एक अहम् हिस्सा बन चुका है, हम रोज़ कई घंटे इस वेबसाइट पर बिताते हैं, ऐसे में फेसबुक अब कोई नया नाम नहीं है, हर कोई इस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन जब से भारत में चीन का विरोध शुरू हुआ है, तो बहुत लोग फेसबुक के बारे में भी जानना चाहते हैं, जैसे अगर हम इस एप का इस्तेमाल करते है, तो क्या यह सुरक्षित है या नहीं, क्या यह एप अमेरिकन है या चाइनीज़, इस एप के मालिक के बारे में भी लोग पता करना चाहते हैं। तो इन सब सवालों के जबाब आपको इस लेख में हम बताएंगे।

फेसबुक क्या है – फेसबुक एक सोशल वेबसाइट है, जिसकी मदद से एक यूजर दूसरे यूजर से कांटेक्ट कर सकता है, मीडिया फाइल शेयर कर सकता है, और ऑनलाइन दोस्त भी बना सकता है। फेसबुक के द्वारा आप दुनिया में चल रहे न्यूज़ के अपडेट भी पा सकते हैं। इसके साथ आप फेसबुक पर ऑडियो वीडियो और फोटो भी शेयर कर सकते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट हैं, जो इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की भी ओनर है। फेसबुक की स्थापना फरवरी 2004 में हुई थी । इस समय पूरी दुनिया में इसके 100 करोड़ से भी अधिक एक्टिव यूजर है। अकेले भारत में फेसबुक के चालीस करोड़ एक्टिव ग्राहक है। इस हिसाब से भारत फेसबुक की सबसे बड़ी मार्किट है।

Contents

फेसबुक का मालिक कौन है ?

फेसबुक का मालिक - देश

फेसबुक के मालिक का नाम मार्क ज़ुकेरबर्ग है। जुकरबर्ग एक अमेरिकी नागरिक और उद्योगपति हैं। वह दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति भी है। ब्रेकथ्रू स्टारशॉट नामक कंपनी, जो अंतरिक्ष विकास पर काम कर रही है, उसके सह-संस्थापक और बोर्ड सदस्य भी हैं।

ज़ुकेरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलियट जुकरबर्ग है, और इनका जन्म न्यूयॉर्क के कस्बे डॉब्स फेरी में, 14 मई, 1984 को हुआ था। इनका जन्म एक शिक्षित परिवार में हुआ था, इनके पिता दांतो के डॉक्टर थे, और माता मनोचिकित्सक थी। ये तीन बहनो एरियल, रैंडी और डोना में इकलौते पुत्र थे। ज़ुकेरबर्ग ने अपना बचपन अपने होम टाउन डॉब्स फेरी में ही बिताया। इन्होने अपनी शुरुवाती शिक्षा भी इसी शहर से की। मार्क को बचपन से ही प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर में रुचि थी। वह कंप्यूटर के बारे में अधिक रूचि रखते थे, और इस पर और ज्यादा जानने के लिए हमेशा इक्षुक रहते थे, उनके इस शौक और इक्षा को देखते हुए, इनके पिता ने 10 साल की उम्र में इंटेल 486 मॉडल 486DX नामका कंप्यूटर खरीद कर दिया। यह उस समय के सबसे महंगे कंप्यूटर सिस्टम में से एक था।

मार्क जुकरबर्ग की जीवनी पढ़ने से पता चलता है, की उनको बेसिक प्रोग्रामिंग उनके पिता ने ही सिखाई थी, और जब वह 12 वर्ष के हो गए थे, तो ही उन्होंने एक मैसेंजर बनाने में सफलता प्राप्त कर ली थी, उन्होंने इस सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए अटारी बेसिक प्रोग्रामिंग का प्रयोग किया था, जिसे उन्होंने ” “ZuckNet” नाम दिया। वे यह सॉफ्टवेयर अपने पिता के लिए बनाना चाहते थे, जिसमे उनके पिता अपने मरीजों से संवाद कर पाए। हालाकि वे यह काम वह केवल मनोरंजन के लिए ही कर रहे थे। लेकिन उनके पिता, ज़ुकेरबर्ग को एक सीरियस प्रोग्रामर देखना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने एक कंप्यूटर शिक्षक डेविड न्यूमैन को नियुक्त किया, जिन्होंने ज़ुकेरबर्ग को प्रोग्रामिंग की क्लास दी।

फेसबुक कैसे बना – किसने बनाया ?

फेसबुक जैसा कोई वेबसाइट बनाने की योजना पहले से ही थी, लेकिन वर्ष 2002 में जुकरबर्ग ने जब हार्वर्ड में एडमिशन लिया, तब वो इसको लेकर सीरियस हो गए। जाहिर है कि उनके पास बड़ी योजनाएं थीं। हॉवर्ड में उनका प्रमुख सब्जेक्ट मनोविज्ञान ही था, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान की कक्षाएं भी लीं। मनोविज्ञान के साथ प्रोग्रामिंग सीखना एक अजीब तालमेल था, लेकिन फिर भी वे इस ऑप्शन को लेकर आगे बढे।

साल 2003 में, जुकरबर्ग ने “Facemash” नामका एक प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर बनाया, जिसमे छात्र अपनी चेहरे की तुलना अन्य तश्वीरो के साथ करके बेहतर तश्वीर और फ़िल्टर का चयन करते थे। यह नया सॉफ्टवेयर काफी मज़ेदार था, और कुछ ही घंटो में पुरे कॉलेज में फ़ैल गया। लेकिन कुछ ही दिनों में यह एक बड़ा विवाद बन गया। हार्वर्ड प्रशासन इस तरह के रंगभेदी सॉफ्टवेयर से खुश नहीं था, यहाँ तक की ज़ुकेरबर्ग को एक निष्कासन की वार्निंग भी दी गयी। जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर तुरंत काम बंद कर दिया।

यह प्रोजेक्ट भले ही उन्होंने निष्कासन के डर के कारन बंद कर दिया। लेकिन वह इसे आगे ले जाना चाहते थे, अगले ही साल ज़ुकेरबर्ग ने 4 फरवरी 2004 को thefacebook.com शुरू किया, उन्होंने यह वेबसाइट केवल कॉलेज के बच्चो के लिए ही शुरू की थी। हालांकि इस कांसेप्ट की सफलता के बाद हार्वर्ड के तीन सीनियर प्रोग्रामर ने भी वेबसाइट को और बेहतरीन बनाने पर काम किया।

26 सितंबर 2006 को यह दुनिया भर के लिए शुरू कर दिया गया, यानी जिस भी व्यक्ति की आयु 13 वर्ष से अधिक है, और उसके पास एक ईमेल अकाउंट है, वो The Facebook ज्वाइन ककर सकता था। अगले साल उन्होंने नाम के आगे से डी हटा दिया। इसके बाद यह फेसबुक के नाम से जाने जाना लगा। फेसबुक ने वर्ष 2010 के बाद लोकप्रियता पाना शुरू किया, और उसके बाद अब तक इस कम्पनी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा है।

एक साल पहले, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म आधिकारिक तौर पर “फेसबुक” बन गया था, जैसा कि “TheFacebook” के विपरीत था क्योंकि यह पहले से ज्ञात नहीं था।

फेसबुक किस देश का है ?

फेसबुक किस देश का है, या फेसबुक कौन से देश से है, तो दोस्तों अगर आपने ऊपर दी गयी बायोग्राफी सही से पढ़ी होगी, तो अब आपको पता चल गया होगा, की यह एक अमेरिकन कंपनी है।

फेसबुक वेबसाइट से आप क्या कर सकते हैं, यह कोई बताने वाली बात नहीं है, अब हर कोई व्यक्ति इस सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का इस्तेमाल करता है, और इसका यूज़ करता है। इसका अलावा अब फेसबुक भारत में व्यापार को आगे बढ़ने के लिए कई कम्पनियो के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिसमे रिलाइंस जिओ से लेकर बड़ी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भी शामिल है।

फेसबुक के और प्रोडक्ट्स

इंस्टाग्राम – इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप है। और इसके बारे में हर कोई जानता है। केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर ने अक्टूबर 2010 में इस एप को बनाया था, और इसी वर्ष इसे iOS पर लॉन्च किया गया था। फेसबुक ने साल 2012 में $ 1.0 बिलियन में इसका अधिग्रहण किया। वर्तमान में इसकी अकेले की कीमत लगभग 100 बिलियन डॉलर है। ऐसा कहा जाता है कि इंस्टाग्राम की खरीद ने फेसबुक को सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी नेटवर्क बनाने में अहम् योगदान दिया है। यह भी माना जाता है कि Instagram अपनी Facebook की तुलना में विज्ञापन में अधिक राजस्व उत्पन्न करता है।

WhatsApp – हाल ही में अपनी प्राइवेसी पालिसी के कारन विवादों में रहा यह मेस्सेंजिंग एप भी फेसबुक का ही प्रोडक्ट है। WhatsApp एक मैसेंजर और कॉलिंग सेवा है जो दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। वर्ष 2009 में यह लॉन्च किया गया था। WhatsApp ने उपयोगकर्ताओं को बिना किसी लागत के, किसी भी स्थान पर संदेश भेजने और कॉल करने की अनुमति दी है।

फेसबुक इंक ने 2014 में लगभग 19 बिलियन डॉलर में व्हाट्सएप का अधिग्रहण किया। यह 2015 तक दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन बन गया और फरवरी 2020 तक दुनिया भर में 2 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

इसके अलावा फेसबुक ओनावो, फ्रेंडफीड, एसेंटा, LiveRail, Giphy , मेपिलरी का भी ऑनर है फेसबुक इंक ने हाल ही में भारतीय डिजिटल सेवा कंपनी Jio Platforms में 9.99% की हिस्सेदारी भी खरीदी है।

निष्कर्ष – फेसबुक एक वेबसाइट है, जहाँ पर लोग एक दूसरे से वर्चुअल जुड़ सकते हैं, बातें कर सकते हैं, और अपनी जानकारी एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं, इसके फाउंडर का नाम मार्क ज़ुकेरबर्ग है, और यह एक अमेरिकन कम्पनी है। फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम तीनो का मालिकाना हक मार्क ज़ुकेरबर्ग के पास ही है। वह दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति है।

फेसबुक का मालिक कौन है ?

फेसबुक का मालिक u003cstrongu003eमार्क ज़ुकेरबर्गu003c/strongu003e है ?

क्या फेसबुक एक इंडियन कंपनी है ?

u003cstrongu003eनहींu003c/strongu003e, फेसबुक एक अमेरिकन कंपनी है।

फेसबुक कैसे बना, किसने बनाया ?

फेसबुक की पूरी हिस्ट्री जानने के लिए आपको हमारा लेख u003cstrongu003eपूरा पढ़ना होगाu003c/strongu003e, फिर आपको सब पता चल जाएगा।

क्या मार्क ज़ुकेरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है ?

वर्ष 2020 में वो पांचवे स्थान पर है, वर्तमान में अमेज़न के मालिक u003cstrongu003eजेफ़ बिजोसu003c/strongu003e सबसे अमीर व्यक्ति है।

पढ़िए – ट्विटर का मालिक कौन है ?
पढ़िए – फेसबुक डाउनलोड कैसे करे

Filed Under: KYA KAISE

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

mUST rEAD

इंजीनियर कैसे बनें – Engineering Kaise Kare

पंडित का मोबाइल फोन नंबर, कैसे WhatsApp करें?

RSS ज्वाइन कैसे करें? Join RSS

Tata sky कस्टमर केयर से बात करने का हेल्पलाइन नंबर

कॉल गर्ल WhatsApp नंबर 2025 चाहिए ?

OYO रूम क्या है कैसे बुक करें ?

Rakul Preet Singh Contact Number – WhatsApp Phone

91 Club Login

कमलनाथ का फ़ोन WhatsApp नंबर

MPL क्या है, डाउनलोड करे ?

© 2019–2026 Abhinav Mishra All rights reserved.