Education

English में बात कैसे करे ? Tips

इंग्लिश में बात कैसे करे, इंग्लिश में बात करना है, इंग्लिश संवाद कैसे सीखें, इंग्लिश में बातचीत कैसे करे, इंग्लिश बोलना कैसे सीखें, english me baat kaise kare

इंग्लिश में बात करना थोड़ा मुश्किल लगता है, कुछ लोगो को तो यह लगभग नामुमकिन ही लगता है, लेकिन दोस्तों, ऐसा नहीं है, अगर आप ठीक तरीके से मेहनत करेंगे, और बिलकुल सही स्ट्रॅटजी अपनाएंगे, तो आप भी दुसरो की तरफ फर्राटेदार इंग्लिश बोल सकते हैं, इस आर्टिकल को लिखने का मेरा यही उद्देश्य है, ताकि मै आपको बता पाऊं, की हम सब भी इंग्लिश में बात कर सकते हैं, इंग्लिश सीखना कोई आसमान में तीर मारना नहीं है, बल्कि यह एक कला है, और इस कला को हम सब एक साथ मिलकर सीखेंगे। मैंने यहाँ पर इंग्लिश टीचर से बात करके कुछ स्ट्रॅटजी बनाई है, जिसे आप सब के साथ शेयर कर रहा हूँ, अगर आपको इंग्लिश बोलने में कठिनाई आती है, या फिर अगर आप इंग्लिश में बहुत कमज़ोर है, तो फिर आपको यह स्ट्रॅटजी फॉलो करना चाहिए, जो भी लोग इंग्लिश बोलते है, या फिर जिन्होंने इंग्लिश सीखा है, वो सब भी यही तरिका फॉलो करके इंग्लिश के एक्सपर्ट बने है।

इन सब टेकनीक के बारे में जानने से पहले मै आपको इंग्लिश सीखना या बोलना महत्वपूर्ण क्यों है, यह बताना चाहता हूँ।

अंग्रेजी एक प्रमुख अंतराष्टीय भाषा है और लोगों के लिए अंग्रेजी बोलना लगभग आवश्यक हो गया है अगर वे एक वैश्विक कार्यबल में प्रवेश करना चाहते हैं, तो इंग्लिश सीखना ही होगा। दुनिया भर के शोध से पता चलता है कि व्यापार संचार सबसे अधिक अंग्रेजी में ही किया जाता है और कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां उम्मीद करती हैं कि कर्मचारी अंग्रेजी में धाराप्रवाह होंगे। क्युकी अंग्रेजी अब केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह एक जरुरत है, जिसकी जानकारी सबके पास होनी चाहिए।

इसका एक कारण यह है कि अंग्रेजी वह भाषा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसलिए दुनिया का सामना करने के लिए और दुनिया के साथ आसानी से बातचीत करने के लिए, हम भारतीय बड़े पैमाने पर अंग्रेजी का उपयोग करते हैं।

इसके अलावा एक और कारण यह है कि हम लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा शासित थे। इसलिए यह स्वाभाविक है कि हम भारतीय दुनिया में किसी भी अन्य विदेशी भाषा की तुलना में अंग्रेजी के सम्पर्क में अधिक हैं।

एक और कारण यह है कि अंग्रेजी हमारे देश की दूसरी आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा है। और जैसा कि आसानी से देखा गया है कि हमारा देश राज्यों में बंटा हुआ है, सभी राज्य में अलग अलग भाषा बोली जाती है। इसलिए किसी भी भाषा को संचार के एक माध्यम के रूप में रखना जरुरी है, और यह काम अंग्रेजी करता है।

Contents

English में बात कैसे करें ?

दोस्तों, इंग्लिश में बात करने के लिए सबसे पहले आपको इंग्लिश आनी चाहिए, और इंग्लिश आने के लिए आपको इंग्लिश सीखनी होगी, इंग्लिश सीखना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, क्युकी कोई भी भाषा जो आपकी मात्र भाषा नहीं है, उसे प्रक्टिस करके ही सीखना होता है। अगर आप सोचते हैं, की कुछ किताबें और आर्टिकल पढ़कर आप इंग्लिश सिख जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। इसके लिए आपको अच्छे से इसपर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर आपका बज़ट ठीक ठाक है, तो आप एक इंग्लिश कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से ही इंग्लिश भाषा सीखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टेक्निक को काम में लाना होगा। और यकीन मानिये, अगर आप मेरे बताये गए तरीके का यूज़ करेंगे, तो आप आसानी से इंग्लिश सीख जाएंगे, तो आईये इन सभी तरीको के बारे में जानते हैं।

इंग्लिश ग्रामर

कोई भी भाषा सीखने के लिए सबसे पहले उस भाषा के व्याकरण की समझ होनी चाहिए, अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपको इंग्लिश ग्रामर सीखना होगा, इंग्लिश ग्रामर सीखने के लिए आप कुछ किताबें खरीद सकते हैं, जैसे नीतू सिंह इंग्लिश बुक एक बहुत अच्छी किताब है, जिसमे हिंदी में बेसिक इंग्लिश के बारे में बताया गया है, इसके साथ साथ इस किताब में इंग्लिश वर्ड्स भी दिए हैं, जिसको याद करके आप अपनी शब्दावली में विस्तार कर सकते हैं।

इंग्लिश ग्रामर सीखने के लिए आप और भी किताबें खरीद सकते हैं, इसके लिए आप यूट्यूब पर कुछ इंग्लिश टीचर द्वारा Recommend Books खरीद सकते हैं। ग्रामर सीखने के लिए आप इंटरनेट को भी काम में ला सकते हैं, क्युकी आजकल इंटरनेट विद्यार्थियों का सबसे बड़ा साथी है, बिना इसके पढ़ाई करना मुश्किल है।

इंटरनेट से मेरा मतलब यूट्यूब और ब्लॉग से है, बहुत से ब्लॉग और वेबसाइट स्पेशली इंग्लिश ग्रामर टेस्ट के लिए ही बनी है, अगर आप गूगल पर थोड़ा समय बिताएंगे, और रिसर्च करेंगे, तो आपको इन सब वेबसाइट के बारे में पता चल जाएगा। कुछ वेबसाइट के नाम मैंने यहाँ दिए है, मैंने यहाँ पर कुछ यूट्यूब चेंनल के नाम भी दिए है, जो इंग्लिश ग्रामर सीखने में आपकी मदद करेंगे।

English Learning Websites: cambridgeenglish, britishcouncil.org, http://www.stgeorges.co.uk, examenglish.com

English Learning YouTube Channels: EnglishGuru, English Speeches, TS Madan, English TV, Unacadmy

Vocabulary

A vocabulary is a list of words।

एक vocabulary का मतलब है, शब्दों का समूह, दोस्तों कोई भी भाषा याद करने के लिए आपको उस भाषा के कुछ महत्वपूर्ण वर्ड्स के बारे में पता होना चाहिए, जैसे अगर आप किसी को हिंदी में नमस्ते कहते हैं, तो फिर इस शब्द को इंग्लिश में क्या कहा जा सकता है, हेलो, हाय, हाउ डी इनका हिंदी में मतलब नमस्ते हैं। ठीक इसी प्रकार से आपको और भी शब्दों के इंग्लिश मीनिंग पता होना चाहिए। इसके लिए आपको रोज़ इंग्लिश पढ़ना होगा, और जो भी कठिन वर्ड्स है, उसके मतलब याद करने होंगे। अगर कोई आपसे इंग्लिश में बात करता है, या फिर आप किसी को इंग्लिश बोलते हुए सुनते हैं, और कोई ऐसा वर्ड होता है,जो आपको समझ में ना आये, तो फिर आपको तुरंत उसका मतलब डिक्सनरी या फ़ोन में सर्च करना चाहिए।

इंग्लिश सीखने में ग्रामर के बाद vocabulary सबसे महत्वपूर्ण भाग है, अगर आप vocabulary में एक्सपर्ट बन गए, और आपकी ग्रामर भी सही हो गयी, तो बस आपको अब कुछ नहीं चाहिए, इंग्लिश बोलने के लिए ये दोनों ही काफी होते हैं, और इन दोनों को ही इंग्लिश का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

पढ़ना किसी की vocabulary के विस्तार का सबसे अच्छा तरीका है। पढ़ते समय, नए शब्दों को अक्सर एक संदर्भ में आपके सामने प्रस्तुत किया जाता है जिसे आप समझ सकते हैं, इससे ना केवल आप भाषा को समझते हैं, बल्कि यह आपको एक उदाहरण देता है कि किसी वाक्य को समझने के लिए उस शब्द का उपयोग कैसे करें। इसलिए पढ़ना अंग्रेजी vocabulary सीखने का एक बहुत प्रभावी तरीका है।

एक और चीज जिसके बारे में मै आपको बताना चाहूंगा, जिससे मुझे बहुत सारे शब्द सीखने में मदद मिली, वह है शब्दकोश पढ़ना। मैं इंग्लिश समाचार पत्र में एडिटोरियल लेख को पढ़ता हूं, और मैं हमेशा एक शब्दकोश अपने पास रखता हूँ। ताकि जो भी वर्ड मुझे मुश्किल लगे, मै उसको अपने नोटबुक में लिख लूँ, और इसका मतलब याद करने की भी कोशिश करता हूँ। आपको भी यह ट्राई करना चाहिए।

न्यूज़पेपर

जैसा की मैंने आपको अभी बताया की न्यूज़पेपर पढ़ना पहुत जरुरी काम है, और हर इंग्लिश सीखने वाला न्यूज़पेपर जरूर पढता है, अगर आप नहीं पढ़ते हैं, तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए। न्यूज़पेपर में जो लेख होते हैं, वो ना सिर्फ इंग्लिश समझने में हमारी मदद करते हैं, बल्कि भाषा में पकड़ के भी काम आते हैं। इसीलिए हर सुबह आपको इंग्लिश न्यूज़पेपर पढ़ना चाहिए, अगर आप न्यूज़पेपर नहीं ले सकते, तो फिर आप फ़ोन में एप भी डाउनलोड कर सकते हैं, आप अपने फ़ोन में जिओ मैगज़ीन एप डाउनलोड कर सकते हैं, यह एक बेहतरीन एप है, जिसकी मदद से आप बहुत से देश विदेश के अखबार पढ़ सकते हैं।

दी हिंदू सबसे बेहतर और प्रभावी समाचार पत्र है, लेकिन अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए आप किसी भी अंग्रेजी अखबार का अनुसरण कर सकते हैं। construction mistake से बचने के लिए आपको अखबार के हर एक वाक्य को पढ़ना होगा। अपने लेखन में निरंतर सुधार के लिए आपको बहुत कुछ पढ़ना होगा। शैली अंग्रेजी में बुनियादी सुविधाओं में से एक है, आपको इस बात का पालन करना चाहिए कि किस तरह से पेपर लिखा गया है। आपको वर्तनी का भी पालन करना होगा। यह आपकी शब्दावली को बढ़ाता है जो अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्टाइल, कंस्ट्रक्शन, स्पेलिंग सभी का आपको बहुत ध्यान से पालन करना है। और न्यूज़पेपर के संपादकीय हिस्से पर विशेष ध्यान दें।
याद रखें कि जब तक आप अभ्यास नहीं करेंगे तब तक यह सब व्यर्थ हो जाएगा। इसीलिए अगर एक बार में समझ ना आये, तो बार बार पढ़ें, प्रक्टिस करते रहें।

इंग्लिश में सोचिये

दोस्तों, इंग्लिश सीखने के लिए या फिर इंग्लिश में बात करने के लिए आपको इंग्लिश में सोचना होगा, मै आपको अपना ही उदाहरण देकर समझाता हूँ, की आप इंग्लिश में कैसे सोच सकते हैं।
मैं एक native English speaker नहीं हूं। इसलिए, शुरुआत में, मैंने मन में अनुवाद करना सीखा। मै खुद से ही मन से वाक्य बनाकर इनका इंग्लिश अनुवाद करता था, धीरे धीरे अपने मन में ही इंग्लिश कहानिया बनाता था, ऐसा करने से मेरे इंग्लिश में काफी कुछ बदलाव आया, और अब तो गूगल ट्रांसलेट एप भी आ गया है, जिसमे आप कुछ भी हिंदी में टाइप करके उसका इंग्लिश अनुवाद कर सकते हैं। यह एक कमाल का एप है, और इंग्लिश सीखने में यह आपकी मदद करेगा।

इंग्लिश फिल्म

फिल्में देखना पाठ्यपुस्तक के साथ अध्ययन करने की तुलना में बहुत अधिक मजेदार है! यह उतना ही उपयोगी भी हो सकता है। यही कारण है कि अंग्रेजी सीखने में इंग्लिश फिल्मे बहुत कारगर होती है। निचे मैंने कुछ कारण बताये हैं, की इंग्लिश फिल्मे देखने से आपको क्या फायदा होगा।

  • वास्तविक अंग्रेजी – किताबें शब्दावली या व्याकरण सीखने के लिए बेहतरीन तरिका हैं, लेकिन वास्तविक देशी अंग्रेजी सुनने से बेहतर नहीं है। ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों को देखकर, आप मूल अंग्रेजी अभिनेताओं को स्वाभाविक तरीके से भाषा बोलते हुए सुन सकते हैं। यह आपको आधुनिक अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा और शब्दावली और शैली के मामले में मूल वक्ता की तरह ध्वनि देगा।
  • बेहतर प्रायोजन – कभी-कभी यह जानना कठिन हो सकता है कि अंग्रेजी शब्द का उच्चारण कैसे किया जाता है। फिल्मों में देशी वक्ताओं को सुनना आपको चीजों को कहने का सही तरीका सिखाएगा। फिल्मों में संवाद भी अच्छे उदाहरण प्रदान करते हैं कि कैसे शब्द जुड़े हुए भाषण में बदलते हैं।
  • LIVE CONTEXT – जब आप एक शब्द सीखते हैं, तो यह याद रखना मुश्किल हो सकता है कि इसका क्या अर्थ है या इसका उपयोग कैसे किया जाए। फिल्मों में, शब्दों को एक कहानी के हिस्से के रूप में उपयोग किया जाता है और यह संदर्भ आपको उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से सीखने और याद रखने में मदद करता है।
  • NATIVE ACCENTS – ब्रिटेन और अमेरिका में अंग्रेजी बोलने के लिए कई अलग-अलग उच्चारण हैं। फिल्में देखते समय, आप कई क्षेत्रीय लहजे का उपयोग करते हुए सुनेंगे और इससे आपको उन्हें बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। पाठ्यपुस्तक शायद ही कभी अंग्रेजी लहजे के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं।
  • EXPLORE CULTURE – आप अंग्रेजी में फिल्म देखते समय भाषा के पीछे की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। भाषा और संस्कृति निकटता से जुड़े हुए हैं। मूल फिल्में देखकर एक ही समय में दोनों का अध्ययन करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

एप की मदद लीजिये

अंग्रेजी व्याकरण सीखने के लिए कुछ सबसे अच्छे ऐप निचे दिए हैं, इन एप को डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है, आप अपने अनुसार कोई भी एप या सभी एप डाउनलोड कर सकते हैं।

English Grammar by Zayan: यह एप्लिकेशन उनके लिए सबसे अच्छा है जो विषयों में अधिक विशिष्ट जानना चाहते हैं। इसमें MCQ के साथ अभ्यास सत्र भी शामिल है। अगर आप ग्रामर को गहराई से अध्यन करना चाहते हैं, तो आपको यह एप जरूर डाउनलोड करना चाहिए। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ।

Quizmaster by British Council: यह ऐप शुरुआती और मध्यवर्ती विद्यार्थियों के लिए है। और इसमें बहुत से quiz दिए हुए हैं, शुरुवाती छात्र से लेकर एडवांस बच्चे भी इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Test Your English by Martin K: यह ऐप प्राथमिक, मध्यवर्ती और मुश्किल स्तर की इंग्लिश के लिए हैं। इंग्लिश सीखने के लिए यह एक मस्ट हेव एप है, और आपको अपने फ़ोन में इसे जरूर डाउनलोड करना चाहिए।

Grammar Games Lite by Ranvic labs Lite: इस ऐप में irregular verbs, idioms, synonyms और proverbs जैसे विषय हैं। प्रत्येक खेल के लिए 10 प्रश्न हैं, लेकिन यदि आप इसे फिर से खेलते हैं तो सवाल बदलते रहते हैं। यह आपकी वर्तनी का भी परीक्षण करता है। यह मेरे पसंदीदा एप में से एक है। डाउनलोड करने के लिया यहाँ जाईये।

हेल्लो इंग्लिश: इंग्लिश सीखने के लिए यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले एप में से एक है, अगर आप बिलकुल नए है, या फिर आपको बहुत कम इंग्लिश आती है, तो यह एप आपको डाउनलोड करना चाहिए, इसमें आसान से लेकर मुश्किल टेस्ट भी है, और हिंदी भाषा में भी यह एप काम करता है, इस एप को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अंत में- दोस्तों यह आर्टिकल इंग्लिश सीखने के लिए मैंने लिखा है, इसमें मैंने इंग्लिश सीखने के बहुत से नए तरीके बताएं है, अगर आप सभी तरीको को फॉलो करेंगे, तो फिर आप आसानी से इंग्लिश भाषा सिख सकते हैं, और अपने दोस्तों से इंग्लिश में बात कर सकते हैं, यह लेख आपको कैसा लगा, या फिर क्या आप चाहते हैं, की मै इंग्लिश व्याकरण पर कुछ आर्टिकल लिखूं, अगर हाँ, तो निचे कमेंट में सुझाव दीजिये।

पढ़िए – आईएएस कैसे बनेएसएससी क्या है, इंग्लिश कैसे सीखें

This post was last modified on November 18, 2021 7:00 pm